✕

होम / बिजनेस / Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

बजट के बाद से शेयर बाजार के अच्छे दिन कहीं गायब हो गए हैं. कल भी बाजार में गिरावट आई और आज भी उतार-चढ़ाव के आसार हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में कल भी बेजार रहा. बाजार का असर, विदेशी बाजारों में नरमी और कुछ चुनिंदा सेक्टर्स शेयरों में हुई बिकवाली के चलते मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ. दरअसल , मोदी सरकार ने शेयर बाजार से होने वाली कमाई पर भी कैंची चलाने का काम किया है. बजट में सिक्‍योरिटी ट्रांजैक्‍शन टैक्‍स (एसटीटी) और शॉर्ट-लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर टैक्‍स बढ़ाने की घोषणा के बाद से ही निवेशक बाजार से पैसा निकाल रहे हैं. इस वजह से मार्केट लाल है. खास बात यह है कि विदेशी संस्थागत निवेशक (FPI) ने बड़े पैमाने पर भारतीय बाजार से निकासी कर रहे हैं. कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 109.08 लुढ़ककर 80,039.80 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 7.40 अंक फिसलकर 24,406.10 पर बंद हुआ. शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत
सबसे पहले बात करते हैं MACD की. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने DOMS Industries, Sky Gold, AstraZeneca Pharma, LTTS, Epigral और Ethos में तेजी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है. जाहिर है ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श लेना न भूलें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Apollo Hospitals Enterprise, CAMS, Supreme Petrochem, Metro Brands, Emami और RVNL में मंदी के संकेत दिए हैं.

इन पर भी रखें नजर
अब उन शेयरों के बारे में भी जान लेते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Tata Motors, MMTC, Nuvama Wealth Management, Jyothy Labs, United Spirits और ONGC का नाम शामिल है. इनके अलावा, आज Samvardhana Motherson International, BPCL और फेडरल बैंक पर भी नजर रखें. इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. फेडरल बैंक के शेयर कल बढ़त के साथ 204.80 रुपए पर बंद हुए थे. इसी तरह BPCL करीब चार प्रतिशत की उछाल के साथ 326.50 रुपए पर पहुंच गया था. इस साल अब तक इस शेयर में 44.45% का उछाल आया है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

17 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

18 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

19 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

20 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

23 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

17 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

13 hours ago