होम / बिजनेस / नई शुरुआत: आज से इन चुनिंदा शेयरों में होगा T+0 ट्रेड सेटलमेंट, देख लें पूरी लिस्ट

नई शुरुआत: आज से इन चुनिंदा शेयरों में होगा T+0 ट्रेड सेटलमेंट, देख लें पूरी लिस्ट

शेयर बाजार में 28 मार्च से एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. कई शेयरों में T+0 ट्रेड सेटलमेंट की शुरुआत होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में T+0 ट्रेड सेटलमेंट पर एक बड़ा अपडेट आया है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने ऐसे 28 शेयरों की लिस्ट जारी कर दी है, जिन पर आज से यह सुविधा प्रदान की जाएगी. BSE के साथ NSE भी 25 मार्च से कुछ शेयरों के लिए T+0 ट्रेड सेटलमेंट शुरू करने के लिए तैयार है. इसका मतलब है कि बाजार में कुछ शेयर T+0 साइकल के साथ सेटल होंगे. फिलहाल, यह व्यवस्था केवल चुनिंदा शेयरों के लिए है, लेकिन बाद में इसे सभी के लिए लागू किया जा सकता है.

अभी क्या है व्यवस्था?
मौजूदा समय में T+1 व्यवस्था के साथ ट्रेड सेटलमेंट होता है. इससे पहले T+2 व्यवस्था लागू थी. T+2 से T+1 की यात्रा तीन चरणों में मार्च 2023 में पूरी हुई थी. अब कल यानी 28 मार्च से एक नई शुरुआत होने वाली है. फिलहाल, किसी स्टॉक को बेचने के एक दिन बाद पैसा आपके खाते में ट्रांसफर हो सकता है. इस व्यवस्था को T+1 कहते हैं. यानी ट्रेडिंग डे + 1 दिन. आज से 25 चुनिंदा शेयरों के लिए यह व्यवस्था T+0 हो जाएगी. कहने का मतलब है कि आपके शेयर बेचते ही पैसा तुरंत आपके खाते में आ जाएगा. 

कई देशों में T+2 व्यवस्था
सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ट्रेड्स के तुरंत निपटारे की योजना पर पिछले काफी समय से काम कर रहा था, जिस पर अब अमल की शुरुआत हो रही है. पिछले साल सेबी चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) ने बताया था कि सेबी स्टॉक एक्सचेंज पर तुरंत निपटान की एक महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहा है, जिसके अंतर्गत शेयर बेचने के तुरंत बाद आपके खाते में पैसे आ जाएंगे. इसमें एक दिन का भी वक्त नहीं लगेगा. उन्होंने यह भी कहा था कि भारत पहली ऐसी इकोनॉमी है, जिसने अपने सभी शेयरों के लिए T+1 व्यवस्था को लागू कर दिया है. जबकि दुनिया के ज्यादातर मार्केट T+2 व्यवस्था पर काम करते हैं. 

क्या होगा इससे फायदा?
मौजूदा व्यवस्था के तहत यदि आप कोई शेयर बेचते हैं, तो उसका पैसा आपके डीमैट अकाउंट में 24 घंटे बाद क्रेडिट होता है. लेकिन यदि T+0 सिस्टम के चलते पैसा तुरंत मिल जाएगा. आपको इसके लिए 24 घंटे का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इससे मार्केट में अधिक मात्रा में नकदी उपलब्ध हो सकेगी, जिससे निवेशक ज्यादा मात्रा में खरीद-बिक्री कर पाएंगे.  .

ये हैं एलिजिबल शेयर
T+0 सेटलमेंट साइकल के लिए एलिजिबल शेयरों में Ambuja Cements, Ashok Leyland, Bajaj Auto Ltd, Bank of Baroda, BPCL, Birlasoft, Cipla, Coforge, Divis Laboratories, Hindalco Industries, Indian Hotels Co, JSW Steel, LIC Housing Finance, LTI Mindtree, MRF,  Nestle India, NMDC, ONGC, Petronet LNG, Samvardhana Motherson International, State Bank of India, Tata Communications, Trent, Union Bank of India और Vedanta.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI का बड़ा डिजिटल अपग्रेड! YONO ऐप में जुड़े AI फीचर्स, अब एक प्रक्रिया में खुलेंगे 3 अकाउंट

SBI ने YONO प्लेटफॉर्म पर 3-इन-1 डिजिटल ऑनबोर्डिंग सुविधा शुरू की है. इससे ग्राहक एक ही प्रक्रिया में सेविंग अकाउंट, डीमैट अकाउंट और SBI Cap Securities के साथ ट्रेडिंग अकाउंट खोल सकेंगे.

2 hours ago

सुभाष चंद्रा से जुड़ी कंपनी को मिलेगा Zee में 20% तक हिस्सा, ₹3,143 करोड़ के वारंट इश्यू पर मुहर

कंपनी ने प्रत्येक ESOP का एक्सरसाइज प्राइस 126 रुपये तय किया है. ज़ी ने कहा कि यह योजना SEBI के शेयर-आधारित कर्मचारी लाभ संबंधी नियमों के अनुरूप लागू की जाएगी.

2 hours ago

आज शेयर बाजार की कैसी होगी शुरुआत? GIFT Nifty से मिले मजबूत संकेत, इन शेयरों पर रखें नजर

बुधवार को BSE सेंसेक्स 443.97 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,922.64 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 140.10 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,005.85 के स्तर पर पहुंच गया.

3 hours ago

CA Day 2026: "मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस का कोई शॉर्टकट नहीं है" : एस रवि

एस रवि ने कहा "आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पेशा ऑडिट, फॉरेंसिक ऑडिट, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान, एआई, जोखिम प्रबंधन, वैल्यूएशन और ड्यू डिलिजेंस समेत कई विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है."

18 hours ago

Fire-Boltt की स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Flipkart के साथ लॉन्च करेगा Made-in-India फोन

कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) के साथ साझेदारी में किफायती 4G और 5G स्मार्टफोन पेश करेगी, जिनकी बिक्री फ्लिपकार्ट और अन्य वितरण चैनलों के जरिए की जाएगी.

18 hours ago

बड़ी खबरें

आज शेयर बाजार की कैसी होगी शुरुआत? GIFT Nifty से मिले मजबूत संकेत, इन शेयरों पर रखें नजर

बुधवार को BSE सेंसेक्स 443.97 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,922.64 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 140.10 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,005.85 के स्तर पर पहुंच गया.

3 hours ago

SBI का बड़ा डिजिटल अपग्रेड! YONO ऐप में जुड़े AI फीचर्स, अब एक प्रक्रिया में खुलेंगे 3 अकाउंट

SBI ने YONO प्लेटफॉर्म पर 3-इन-1 डिजिटल ऑनबोर्डिंग सुविधा शुरू की है. इससे ग्राहक एक ही प्रक्रिया में सेविंग अकाउंट, डीमैट अकाउंट और SBI Cap Securities के साथ ट्रेडिंग अकाउंट खोल सकेंगे.

2 hours ago

सुभाष चंद्रा से जुड़ी कंपनी को मिलेगा Zee में 20% तक हिस्सा, ₹3,143 करोड़ के वारंट इश्यू पर मुहर

कंपनी ने प्रत्येक ESOP का एक्सरसाइज प्राइस 126 रुपये तय किया है. ज़ी ने कहा कि यह योजना SEBI के शेयर-आधारित कर्मचारी लाभ संबंधी नियमों के अनुरूप लागू की जाएगी.

2 hours ago

विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कार्यकाल एक साल बढ़ा, जुलाई 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

विक्रम मिस्री जुलाई 2024 से भारत के 35वें विदेश सचिव के रूप में कार्यरत हैं. उनके कार्यकाल के दौरान भारत ने बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य के बीच कई महत्वपूर्ण कूटनीतिक पहल की हैं.