✕

होम / बिजनेस / Stock Market: बाजार में फिर बहार, आज इन शेयरों पर दांव से मिल सकती है कल वाली फीलिंग!!

Stock Market: बाजार में फिर बहार, आज इन शेयरों पर दांव से मिल सकती है कल वाली फीलिंग!!

शेयर बाजार में आज भी तेजी बनी रह सकती है. इसके साथ ही कुछ शेयरों में तेजी के भी संकेत मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बाजार में फिर से बहार लौट आई है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को मार्केट जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित बाजार को कुछ दिग्गज कंपनियों के शेयरों में हुई खरीदारी से बूस्ट मिला. इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 992.74 अंकों की उछाल के साथ 80,109.85 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 314.65 अंक बढ़कर 24,221.90 के लेवल पर पहुंच गया.  चलिए जानते हैं कि आज कौनसे सरे ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें गिरावट के आसार 
मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज कुछ शेयरों में केवल मंदी के संकेत दिए हैं. MACD की मानें तो Adani Power, Adani Energy Solutions,  JSW Steel, Tech Mahindra, Infosys, Maruti Suzuki, Vijaya Diagnostics, CRISIL और Aadhar Housing Finance में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. अडानी पावर के शेयर कल 2.27% गिरे थे और अडानी एनर्जी में 4.15% की गिरावट आई थी. 

इनमें उछाल संभव
अब चलिए उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Railtel Corporation of India,  Bharat Electronics, Larsen & Toubro, Poly Medicure, Elgi Equipments, Gillette India, Triveni Turbine और ONGC का नाम शामिल है. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी का संकेत देता है. लिहाजा आज इन शेयरों पर नज़रें बनाए रखें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

7 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

9 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

10 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

10 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

10 hours ago

बड़ी खबरें