✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार नियामक SEBI ने HDFC बैंक को जारी की चेतावनी, जानें पूरा मामला

शेयर बाजार नियामक SEBI ने HDFC बैंक को जारी की चेतावनी, जानें पूरा मामला

सेबी ने विनियामक निर्देशों का पालन करने के लिए HDFC बैंक को चेतावनी जारी की है. हालांकि, बैंक का कहना है कि सेबी की इस चेतावनी का उनकी सेवा पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को प्रशासनिक चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी मर्चेंट बैंकिंग से जुड़े कुछ नियमों का पालन नहीं करने के मामले में जारी की गई है. बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि मार्केट रेगुलेटर ने बैंक की आंतरिक जांच के बाद यह टिप्पणी की है. बैंक को प्रशासनिक चेतावनी संबंधी चिट्ठी बैंक की इनवेस्टमेंट बैंकिंग गतिविधियों की निगरानी के दौरान की गई टिप्पणियों से संबंधित थी.

सेबी से क्यो मिली चेतावनी?

मार्केट रेगुलेटर सेबी की एक चेतावनी के बाद बैंक के शेयर में दबाव देखने को मिल रहा है. Bank को यह नोटिस समय-समय पर होने वाले बैंक के इन्वेस्टमेंट बैंकिंग गतिविधियों से की जांच के बाद मिला है. बैंक ने कुछ नियमों का अनुपालन नहीं किया है. बैंक ने एक्सचेंजों को सेबी से मिली इस नोटिस के बारे में जानकारी दे दिया है साथ ही कहा है कि वो इस परेशानी निपटने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं.

FIIs का बढ़ा रुझान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार HDFC Bank में लगातार विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) खरीदारी कर रहे हैं. नवंबर महीने के दूसरे हिस्से के दौरान FIIs की खरीदारी वाले लिस्ट में HDFC Bank टॉप पर रहा है. इसमें उन्होंने 9,597 करोड़ रुपये का निवेश किया है. MSCI के ग्लोबल इंडेक्स में वेटेज बढ़ने की खबरों के बाद ही इस बैंक में निवेशकों का रुझान बढ़ा है.

HDFC Bank का शेयर

बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कंपनी का स्टॉक पिछले 3 महीने में करीब 11.56 फीसदी उछला है. वही, कंपनी का स्टॉक पिछले 6 महीने में 18.09 फीसदी उछला है, कंपनी का मार्केट कैप करीब 14,21,869.54 करोड़ रुपये है. ट्रेंडलाइन के आंकड़ों के मुताबिक, इस शेयर को कवर करने वाले 40 ब्रोकरेज में से किसी ने भी इसे बेचने की रेटिंग नहीं दी है और 28 विश्लेषकों में से अधिकांश ने इसे मजबूत खरीद रेटिंग दी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago