✕

होम / बिजनेस / शुक्रवार को सुपर एक्शन के लिए तैयार शेयर बाजार, ये शेयर आपको दे सकते हैं झमाझम रिटर्न

शुक्रवार को सुपर एक्शन के लिए तैयार शेयर बाजार, ये शेयर आपको दे सकते हैं झमाझम रिटर्न

शेयर बाजार के लिए अब तक ये हफ्ता बेहद शानदार रहा है. रेजिस्टेंस के हर स्तर को इंडेक्स तोड़ते दिखे हैं. दिसंबर 2023 के बाद जून सीरीज निफ्टी के लिए सबसे शानदार रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला गुरुवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में जारी रहा था. सेंसेक्स पहली बार 79,000 अंक के स्तर को पार कर गया था. वहीं, निफ्टी ने भी पहली बार ऐतिहासिक 24,000 अंक का शिखर छुआ था. इन्फोसिस, रिलायंस और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में बढ़त रही थी. बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 568.93 अंक यानी 0.72 फीसदी चढ़कर 79,243.18 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान एक समय यह 721.78 अंक बढ़कर 79,396.03 अंक के नए सर्वकालिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 175.70 अंक यानी 0.74 फीसदी बढ़कर 24,044.50 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था. 

इनमें हैं तेजी के संकेत

मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Caplin Point, Ultratech Cement, NTPC, Muthoot Finance, Policybazaar और ACC पर तेजी का रुख दिखाया है. एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है. जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है. यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है. इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में मंदी और खरीददारी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Minda Ind, Cyient, Voltas, IndusInd Bank, Endurance Tech और Tata Chemicals के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है. वहीं जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Route Mobile, India Cements, Mazagon Dock, Whirlpool India, Suven Pharma, Manappuram Finance और Ultratech Cement शामिल हैं. इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है.

आज इन शेयरों पर होगी नजर

Reliance Industries: जियो ने ढाई साल बाद टैरिफ में 12% से 25% तक की बढ़ोतरी की है. 28 दिन के लिए रोजाना 3 GB डाटा वाला ₹399 का प्लान अब ₹449 का होगा. बाजार को पहले भी टैरिफ में 15-20% का अनुमान था. Bharti Airtel और Vodafone Idea की ओर से भी टैरिफ में बढ़ोतरी हो सकती है.

Polycab: ब्लॉक डील के जरिए प्रोमोटर 2.04% हिस्सा बेच सकते हैं. इसके लिए ऑफर प्राइस करीब 6.5% डिस्काउंट यानी 6,535-6,989.25 रुपये के भाव पर हो सकता है. इस प्राइस बैंड के निचले स्तर पर ऑफर की साइज 2,005.9 करोड़ रुपये संभव है. ब्लॉक डील के बाद 90 दिनों का लॉक इन पीरियड होगा.

Samhi Hotels: ब्लॉक डील के जरिए GTI Capital 3% हिस्सा बेच सकती है. इसके लिए फ्लोर प्राइस 1% डिस्काउंट पर यानी 187.07 रुपये प्रति शेयर पर तय है. डील की बेस साइज 3% है लेकिन इसे 5% तक बढ़ाया जा सकता है. इस डील की कुल साइज 120 करोड़ रुपये होगी और ऊपर की ओर 150 करोड़ रुपये तक हो सकती है. मार्च तिमाही तक GTI Capital के पास कंपनी में 6.24% हिस्सा था.

HCLTech: इस स्टॉक में भी आज 0.46% की ब्लॉक डील हो सकती है. इसके लिए फ्लोर प्राइस 2.75% डिस्काउंट यानी 1,414.9 रुपये प्रति शेयर पर तय है. इस डील की साइज 1,756.5 करोड़ रुपये हो सकती है.

JSW Infra: Navkar Corporation में प्रोमोटर और प्रोमोटर ग्रुप की 70.37% शेयरहोल्डिंग का अधिग्रहण JSW Infra करेगी. दोनों पार्टियों ने इसके लिए करार कर लिया है. ये अधिग्रहण पोर्ट और इससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक मौके भुनाने की रणनीति के तहत किया जा रहा है. हालांकि, अभी तक इस अधिग्रहण की रकम के बारे में कोई जानकारी समाने नहीं आई है.

RBL Bank: बोर्ड ने एक या कई बार में 3,500 करोड़ रुपये के फंड जुटाने की मंजूरी दी है, जोकि इश्यू के बाद बैंक के कैपिटल का करीब 15% हिस्सा होगा.

AU Small Finance Bank: QIP के जरिेए 5,000 करोड़ रुपये के फंड या डेट इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए 6,000 करोड़ रुपये की रकम जुटाएगी.

Unichem Labs: यूरोपीय यूनियन कोर्ट ने पेटेंट सेटलमेंट मामले में फाइन को बरकरार रखा है. कंपनी ने पहले ही इसके लिए 125.62 करोड़ रुपये चुकाने की जानकारी दी है. ऐसे में किसी फाइनेंशियल असर पड़ने की संभावना नहीं है.

Ambuja Cements: बोर्ड ने Adani Cementation के मर्जर की मंजूरी दे दी है. हालांकि, इसके लिए अभी रेगुलेटरी मंजूरियां लेनी होगी. मर्जर के जरिए कंपनी सीमेंट क्षमता को कंसोलिडेट कर रही है ताकि स्टेकहोल्डर्स के साथ बेहतर तालमेल बिठाई जा सके. शेयर एक्सचेंज रेश्यो के तहत Adani Enterprises को Ambuja Cement के 87 लाख शेयर मिलेंगे.

Raymond: गौतम सिंघानिया को 5 साल के लिए चेयरमैन और MD नियुक्त किया गया है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

1 minute ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

1 hour ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

3 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

4 hours ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

1 minute ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

3 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

4 hours ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

4 hours ago