होम / बिजनेस / बजट 2024 से पहले मार्केट में आया उछाल, Yes Bank के शेयर फिसले!

बजट 2024 से पहले मार्केट में आया उछाल, Yes Bank के शेयर फिसले!

जल्द ही संसद में बजट पेश किया जाने वाला है और ऐसे में आज शुरुआती कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट में उछाल भी देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय शेयर मार्केट (Share Market) से इस वक्त जहां ट्रेडर्स के लिए एक काफी अच्छी खबर सामने आ रही है, वहीं दूसरी तरफ एक खबर ऐसी भी है जो यस बैंक (Yes Bank) के निवेशकों को थोड़ा उदास कर सकती है. दरअसल शेयर मार्केट में बजट से पहले उछाल देखने को मिला है और दूसरी तरफ यस बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. आइये जानते हैं इस उछाल और गिरावट के पीछे कौन से कारक मौजूद हैं?

स्टॉक मार्केट में आया उछाल
जब भी भारतीय स्टॉक मार्केट की बात होती है तो ज्यादातर लोग इस मार्केट के प्रमुख सूचकांकों, सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) के बारे में ही बात करते हैं. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि जल्द ही भारतीय बजट संसद में पेश किया जाने वाला है और ऐसे में आज शुरुआती कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट में उछाल भी देखने को मिला है. ज्यादातर इन्वेस्टर्स को उम्मीद है कि इस बार पेश होने वाले बजट में मोदी सरकार Capex के खर्च पर काबू करते हुए वित्तीय मजबूती के रास्ते पर ध्यान देगी और इसीलिए स्टॉक मार्केट की रफ्तार में थोड़ी सी तेजी देखने को मिल रही है. आज शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 800 से ज्यादा अंकों की बढ़त देखने को मिली और साथ ही निफ्टी भी 21,600 अंकों से अधिक के स्तर पर पहुंच गया है. 

Yes Bank के शेयर
दूसरी तरफ यस बैंक (Yes Bank) के शेयरों में आज मंदी का दौर देखने को मिला है. हाल ही में बैंक द्वारा वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किये गए थे. वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही के दौरान बैंक द्वारा अपेक्षित अनुमान से कम प्रदर्शन किया गया था और इसी वजह से आज बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. यस बैंक ने वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही के नतीजों के दौरान जानकारी दी थी कि बैंक का प्रॉफिट सालाना आधार पर 440% की वृद्धि के साथ 231 करोड़ रुपयों के स्तर पर पहुंच गया और साथ ही शुद्ध ब्याज आय भी सालाना आधार पर 2.4% की वृद्धि के साथ 2017 करोड़ रुपयों के स्तर पर पहुंच गई. यस बैंक द्वारा नतीजे जारी किये जाने के बाद आज शुरुआती कारोबार के दौरान बैंक के शेयरों में थोड़ा सा उछाल देखने को मिला ही था कि स्टॉक प्रॉफिट बुकिंग का शिकार हो गया.
 
यह भी पढ़ें: सुधा मूर्ति ने क्‍यों कहा, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

5 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

8 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

8 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

9 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

9 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

8 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

8 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

8 hours ago