✕

होम / बिजनेस / कल Adani के संकट से डूबा बाजार, आज इन शेयरों से दूर रहने में ही है भलाई  

कल Adani के संकट से डूबा बाजार, आज इन शेयरों से दूर रहने में ही है भलाई  

गौतम अडानी पर लगे रिश्वखोरी के आरोपों के चलते कल पूरा शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ. आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव नज़र आ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार के लिए कल का दिन अच्छा नहीं रहा. गौतम अडानी पर लगे आरोपों से पूरा बाजार ही भरभरा गया. अमेरिका में अडानी पर रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं. जैसे ही यह खबर सामने आई अडानी के शेयरों में गिरावट शुरू हो गई. इस गिरावट ने पूरे बाजार को लाल कर दिया. इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की पूंजी निकासी ने भी बाजार को नुकसान पहुंचाया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स  422.59 अंक गिरकर 77,155.79 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 168.60 अंक लुढ़ककर 23,349.90 पर बंद हुआ. कल के गिरते बाज़ार में कुछ शेयर ऐसे भी रहे, जिन्होंने ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार किया. इसमें अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, HCL टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक शामिल हैं.

इनमें मंदी के संकेत
चलिए जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. MACD की मानें तो आज कुछ शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. Adani Ports और Adani Enterprises के साथ-साथ  SBI Life Insurance Company, SBI और NTPC आज लाल निशान पर कारोबार करते नज़र आ सकते हैं. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. अडानी पोर्ट्स कल 13.23% की तगड़ी गिरावट के साथ 1,119.05 रुपए पर बंद हुआ था. इसी तरह, Adani Enterprises के शेयरों में 23.44% की गिरावट दर्ज हुई. ये शेयर 661.50 रुपए के नुकसान के साथ 2,160 रुपए पर बंद हुआ. 

इनमें मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में UltraTech Cement, Ratnamani Metals & Tubes,  Power Grid Corporation,  Vijaya Diagnostic, NLC India, CRISIL, Amber Enterprises और VIP Industries का नाम शामिल है. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

9 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

11 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

12 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

12 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

12 hours ago

बड़ी खबरें