✕

होम / बिजनेस / Budget से मिले दर्द दूर करने की आज किन शेयरों में है कूवत? यहां देख लें पूरी लिस्ट

Budget से मिले दर्द दूर करने की आज किन शेयरों में है कूवत? यहां देख लें पूरी लिस्ट

शेयर बाजार में आज भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, कुछ शेयरों में तेजी के संकेत ज़रूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार के  लिए कल का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहा. बाजार बढत के साथ खुला , लेकिन बजट में हुई घोषणाओं के चलते लाल निशान पर आ गया. हालांकि, कारोबार की समाप्ति पर इसने फिर मामूली बढ़त हासिल कर ली. दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्यूचर एंड ऑप्‍शंस सौदों पर सिक्‍योरिटी ट्रांजैक्‍शन टैक्‍स (एसटीटी) बढ़ाने का ऐलान किया है. इस ऐलान से बाजार को झटका लगा. बॉम्बे  स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 1,200 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था. लेकिन बाद में यह 73.04 अंक की बढ़त के साथ 80,429.04 पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 30.20 अंक चढ़कर 24,479.05 पर बंद हुआ. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंडिंग में रह सकते हैं.

इनमें तेजी की संभावना
सबसे पहले बात करते हैं MACD की. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए National Fertilizers, V-Mart Retail, Transport Corporation of India और Heubach Colorants India में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि आअज इन शेयरों के भाव चढ़ सकते हैं और ऐसे में दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने का मौका बन सकता है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श करना न भूलें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनमें आ सकती है मंदी
इसी तरह, MACD ने ICICI Lombard, Phoenix Mills, Inox Wind Energy, Mallcom (India) और Concord Biotech पर मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों में आज गिरावट आ सकती है, लिहाजा निवेश को लेकर सावधान रहें. इन शेयरों के कल के हाल की बात करें, तो  ICICI Lombard General Insurance के शेयर कल करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,880 रुपए पर बंद हुए. Inox Wind Energy 2.69%  टूटकर 7,501 रुपए पर बंद हुआ. Mallcom (India) में भी 0.24% की नरमी देखने को मिली. जबकि Concord Biotech और  Phoenix Mills मुनाफे में रहे. Concord 3.43% और Phoenix 0.46% की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा. 

इन पर भी रखें नजर
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में आज Godrej Consumer, Kalyan Jewellers, Suzlon Energy, NCC, Torrent Pharma,  Indus Towers और GSK Pharma का नाम शामिल हैं. इसके अलावा, आज कृषि सेक्टर्स के शेयरों पर भी नजर रखें. बजट में कृषि को लेकर कुछ प्रावधान किए गए हैं, जिनका असर संबंधित कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. धानुका एग्रीटेक और शारदा क्रॉपकेम के शेयर कल के उतार-चढ़ाव वाले बाजार में भी तेजी हासिल करने में कामयाब रहे. शारदा बढ़त के साथ 510.70 और धानुका उछलकर 1,678 रुपए पर बंद हुआ.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

22 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

22 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

23 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

17 hours ago