✕

होम / बिजनेस / सप्ताह के पहले दिन कौन से शेयर देंगे मुनाफा और किन में हैं गिरावट की आशंका?

सप्ताह के पहले दिन कौन से शेयर देंगे मुनाफा और किन में हैं गिरावट की आशंका?

शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी आई थी. आज भी कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार के लिए पिछले सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन शानदार रहा.  कुछ चुनिंदा सेक्टर्स में लिवाली के चलते बाजार को मजबूती मिली. इसके अलावा, विदेशी निवेशकों की खरीदारी ने भी मार्केट के लिए बूस्ट का काम किया. शुक्रवार को बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 622 अंक उछलकर 80,519.34 के नए शिखर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी भी 186.20 अंक चढ़कर 24,502.15 के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया. इस दौरान, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS ) के शेयरों में करीब सात फीसदी की उछाल देखने को मिली. अच्छे तिमाही नतीजों के चलते कंपनी के स्टॉक्स में तेजी आई है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए  Axis Bank,  ITI, LTIMindtree, Bank of Maharashtra, Bajaj Finserv और Triveni Engineering & Industries में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में अज उछाल देखने को मिल सकता है और यदि ऐसा होता है तो दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श करना न भूलें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.  इसी तरह, MACD ने Clean Science & Technology,  Lloyds Metals, Granules India, BLS International Services, Poonawalla Fincorp और VIP Industries पर मंदी का रुख दर्शाया है. लिहाजा, आज इनमें गिरावट आ सकती है. 

इन पर भी रखें नजर
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Ircon International, RailTel Corporation, IRFC, Oil India, KPIT Technologies, Zensar Tech और Manappuram Finance का नाम शामिल है. Ircon International के शेयरों में शुक्रवार को 5.27 की तेजी देखने को मिली थी.  RailTel के शेयर तो पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शानदार तेजी के साथ 14.29% की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे थे. इसी तरह, IRFC के शेयरों में 5.06% का उछाल आया. यानी रेलवे के स्टॉक तेजी से भाग रहे हैं. 

इतनी कर डाली खरीदारी
वहीं, विदेशी निवेशक हमारे शेयर बाजार में जमकर खरीदारी कर रहे हैं. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) ने जुलाई के पहले 15 दिनों में  15352 करोड़ रुपए लगाये हैं. इससे  पहले जून में FPI ने 26,565 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी. जबकि लोकसभा चुनाव के चलते उन्होंने मई में   25,586 करोड़ रुपए बाजार से निकाल दिए थे. घरेलू संस्थागत निवेशकों की बात करें, तो वह 2024 में हर महीने शेयर बाजार में खरीदार रहे हैं. 
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.