✕

होम / बिजनेस / Stock Market: मुनाफे की आस में आज कहां लगाएं दांव? यहां देख लें पूरी लिस्ट 

Stock Market: मुनाफे की आस में आज कहां लगाएं दांव? यहां देख लें पूरी लिस्ट 

बाजार में पिछले 4 सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को ब्रेक लग गया. आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में पिछले कुछ सत्रों से जारी तेजी मंगलवार को थम गई. विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेत और मुनाफावसूली ने बाजार की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 195.16 अंक टूटकर 73677.13 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 460.04 अंक तक गिर गया था, लेकिन बाद में कुछ रिकवरी करने में कामयाब रहा. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 49.30 अंक फिसलकर 22356.30 पर आ गया. चलिए जानते हैं आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD ने दिए ये संकेत
सबसे पहले बात करते हैं MACD के संकेतों की. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Vedanta, GAIL, Aditya Birla Capital, ABB Power, Muthoot Finance और NTPC में तेजी के संकेत दिए हैं. MACD के इस संकेत का मतलब है कि इन शेयरों में मुनाफे की गुंजाइश बन सकती है. कहने का मतलब है कि इनके भाव ऊपर चढ़ने की संभावना है, ऐसे में यदि आप इन पर दांव लगाते हैं, तो फायदे में रह सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें. अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Granules India, Gujarat Fluorochemicals, Adani Energy Solutions, PI Industries, Poly Medicure और Clean Science & Technology में मंदी का रुख दर्शाया है. 

इनमें है मजबूत खरीदारी
अब चलिए उन शेयरों पर भी नजर डाल लेते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Tata Motors के साथ-साथ ONGC, SBI, NTPC, Maruti Suzuki और ICICI Bank का नाम शामिल हैं. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. टाटा मोटर्स के डी-मर्जर के ऐलान के बाद से कल कंपनी के शेयरों में तेजी दर्ज हुई. गिरावट वाले बाजार में भी टाटा मोटर्स के शेयर ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार करते रहे. लिहाजा आज भी इस स्टॉक पर नजर बनाए रखें. इसी तरह, KRBL, Aavas Financiers और Timken India में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.