होम / बिजनेस / Stock Market: आज किन शेयरों पर लगाएं दांव और किनसे बनाएं दूरी? तुरंत देखें लिस्ट पूरी

Stock Market: आज किन शेयरों पर लगाएं दांव और किनसे बनाएं दूरी? तुरंत देखें लिस्ट पूरी

शेयर बाजार के लिए पिछले दो कारोबारी सत्र अच्छे रहे हैं. इस दौरान बाजार में तेजी देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) बुधवार को उतार-चढ़ाव के बीच ग्रीन लाइन पर बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्‍स 267.64 अंक चढ़कर 71822.83 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 96.80 अंकों की बढ़त के साथ 21840.05 पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली. बैंक के शेयर 4.14% के उछाल के साथ 743 रुपए पर बंद हुए. 20 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप हासिल करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी बाजार को मजबूती देखने का काम किया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें हैं तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में गिरावट के संकेत दिए हैं. सबसे पहले तेजी वाले शेयरों की बात करते हैं. इस लिस्ट SBI Card, India Energy Exchange, Rainbow Children's Medicare, Vedant Fashions, Dabur India और Siemens का नाम शामिल है. MACD के इस संकेत का मतलब है कि इन शेयरों में उछाल आ सकता है और दांव लगाकर आप मुनाफा भी कमा सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें. अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें - Paytm के बाद अब RBI ने इन दो कंपनियों पर कसा शिकंजा, कहा नहीं कर सकते ऐसा

इन्हें लेकर रहें सावधान
इसी तरह, MACD ने Indian Bank, Rites, IRB Infrastructure Developers, SterlingWilson Solar, New India Assurance और NBCC में मंदी का संकेत दिया है. यानी इन शेयरों में गिरावट आ सकती है लिहाजा निवेश को लेकर सावधान रहें. वहीं, Paytm, Polyplex Corporation, Sumitomo Chemical India, Orient Electric और HDFC Bank में बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है. RBI की कार्रवाई के बाद से Paytm के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है. कुछ देर के लिए कंपनी के शेयर संभले जरूर थे, लेकिन अब फिर से नीचे की ओर जा रहे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अभी इसमें और बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

13 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

16 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

16 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

18 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

18 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

16 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

13 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

14 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

16 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

16 hours ago