✕

होम / बिजनेस / गर्मी में बारिश वाला सुकून लेकर आएगा आज इन शेयरों में निवेश, तेजी के हैं संकेत

गर्मी में बारिश वाला सुकून लेकर आएगा आज इन शेयरों में निवेश, तेजी के हैं संकेत

शेयर बाजार की चाल के बारे में सटीक रूप से कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में आज तेजी के संकेत ज़रूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए नए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रही. SBI जैसे चुनिंदा हैवीवेट शेयरों में खरीदारी और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के फिर से लिवाल बनने के चलते बाजार मजबूती के साथ आगे बढ़ता नज़र आया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 145.52 चढ़कर 80,664.86 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय इसमें 343.2 अंकों की तेजी आ गई थी. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 84.55 अंकों के उछाल के साथ 24,586.70 के नए शिखर पर पहुंच गया. सेंसेक्स के अधिकांश शेयर कल लाभ में रहे. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Rallis India, Triveni Engineering & Industries, LTIMindtree, Axis Bank और Banco Products पर तेजी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज तेजी देखने को मिल सकती है. ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के पास मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बनी रहेगी. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श लेने न भूलें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Godrej Properties, Abbott India, Bharat Bijlee, Zen Technologies और Tube Investment of India में मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इनमें आज गिरावट देखने को मिल सकती है.

इनमें मजबूत खरीदारी
वहीं कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Castrol India, Godfrey Philips, HBL Power, KSB, Vardhan Textiles, ONGC और NLC India का नाम शामिल हैं. कैस्ट्रोल के शेयर कल शानदार 7.30% की तेजी के साथ 269.95 रुपए पर बंद हुए थे. Godfrey Phillips India के लिए भी कल का दिन शानदार रहा. कंपनी के शेयर 16.70% की उछाल के साथ 4,734.55 रुपए पर बंद हुए. इसी तरह, HBL Power में सीधे 10.51% की बढ़त दर्ज हुई. 632.20 रुपए की कीमत वाले इस शेयर ने बीते 5 सत्रों में 11.60% का रिटर्न दिया है. 
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.