✕

होम / बिजनेस / आज किन शेयरों में है कमाई का योग और किन पर दांव पड़ सकता है भारी, यहां मिलेगी हर जानकारी

आज किन शेयरों में है कमाई का योग और किन पर दांव पड़ सकता है भारी, यहां मिलेगी हर जानकारी

शेयर बाजार कल यानी सोमवार को लगभग सपाट बंद हुआ. आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार के लिए इस सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. सोमवार को निवेशक बेहद सतर्क नज़र आए, जिसकी वजह से मार्केट लगभग सपाट बंद हुआ.  दरअसल, वैश्विक स्तर पर मजबूती दर्शाने वाले कोई संकेत नहीं मिले. इसके अलावा घरेलू स्तर पर कुछ प्रमुख शेयरों में मुनाफावसूली हुई. इस वजह से बाजार कुछ खास नहीं कर पाया.  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 12.16 अंक गिरकर 80,424.68, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 31.50 अंक चढ़कर 24,572.65 पर बंद हुआ. चलिए जानते हैं कि जानते हैं कि आज कौनसे शेयर फोकस में रह सकते हैं.

इन्हें बनाएं अपना
सबसे पहले जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर MACD ने क्या संकेत दिए हैं. मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की मानें तो आज Glenmark Pharma, GRP Ltd, Cholamandalam Financial Holdings, Info Edge और Ethos में उछाल देखने को मिल सकता है. दूसरे शब्दों में कहें तो इनके भाव चढ़ सकते हैं. ऐसे में दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवश से पहले किसी सर्टिफाइड से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

इनसे बनाएं दूरी
इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है. Bajaj Steel Industries, AIA Engineering, NDR Auto Components, Dhanuka Agritech और Pfizer में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. बजाज स्टील इंडस्ट्रीज के शेयर कल करीब 2 प्रतिशत के नुकसान के साथ 1,987 रुपए पर बंद हुए. हालांकि, इस साल अब तक ये शेयर 72.18% का रिटर्न दे चुका है. AIA Engineering में आज भले ही गिरावट के संकेत मिले हों, लेकिन कल ये शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. इस शेयर का भाव 4,595 रुपए है. 

इन पर रखें नज़र
अब उन शेयरों के बारे में भी जान लेते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Jubilant Pharmova, Triveni Engineering, Voltas, Godfrey Philips, Firstsource, Himadri Speciality और Caplin Point का नाम शामिल है. Jubilant Pharmova के शेयरों में कल शानदार करीब 7 प्रतिशत की तेजी आई और यह 913 रुपए के लेवल पर पहुंच गया. Triveni Engineering के लिए तो सोमवार का दिन बेहतरीन रहा. इस दौरान यह शेयर 12.46% की उछाल दर्ज करके 467 रुपए पर बंद हुआ. इसी तरह, Voltas में भी 4.83% की मजबूती दर्ज हुई.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

8 minutes ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

30 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

42 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

14 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

8 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

42 minutes ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

30 minutes ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

15 hours ago