✕

होम / बिजनेस / तेजी से दौड़ रहे बाजार के घोड़े, आज इन शेयरों के भी दौड़ लगाने की है पूरी संभावना!

तेजी से दौड़ रहे बाजार के घोड़े, आज इन शेयरों के भी दौड़ लगाने की है पूरी संभावना!

पिछले कुछ दिनों से बाजार में रौनक बनी हुई है. आज भी मार्केट में तेजी बने रहने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) कल भी तेजी देखने को मिली. दोनों इंडेक्स शुरुआत से ही हरे निशान के साथ कारोबार करते रहे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 285.94 चढ़कर अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्‍तर 81,741.34 पर पहुंच गया. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 93.85 अंकों की मजबूती के साथ 24,951.15 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. हालांकि, कल बाजार में तेजी के बावजूद टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर फोकस में रह सकते हैं.  

MACD ने दिए ये संकेत
शुरुआत करते हैं MACD के संकेतों से. मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस/डाइवर्जेंस (MACD) ने TCPL Packaging, Fine Organic Industries, JK Cement, Neuland Laboratories, CAMS और Swaraj Engines में तेजी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज उछाल देखने को मिल सकता है और ऐसे में इनमें मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श करना न भूलें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने  Aditya vision, Sky Gold, Dr Reddy's Labs, LTIMindtree, Esab India, Dodla Dairy, HUL और Info Edge पर मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इनमें आज गिरावट देखने को मिल सकती है. 

इन पर भी रखें नजर
वहीं, मजबूत खरीदारी वाले शेयरों की बात करें, तो इस लिस्ट में आज Kfin Technologies, Inox Wind, Torrent Power, Granules India, Ajanta Pharma, Suven Pharma और NCC का नाम शामिल हैं. Kfin के शेयर कल साढ़े छह प्रतिशत की उछाल के साथ 874 रुपए पर बंद हुए थे. बीते पांच दिनों में ही ये शेयर 18.31% का शानदार रिटर्न दे चुका है. इन शेयरों के अलावा, आज मारुति सुजुकी पर भी नजर रखें. मारुति सुजुकी का वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 47% बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए रहा है. जबकि साल पहले की समान तिमाही में यह 2485 करोड़ था. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

13 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

14 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

15 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

8 hours ago