होम / बिजनेस / लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज डलेंगे वोट, कैसी रहेगी बाजार की चाल?

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज डलेंगे वोट, कैसी रहेगी बाजार की चाल?

शेयर बाजार पिछले 4 सत्रों से लगातार गिरावट के साथ बंद हो रहा है. कल भी इसमें अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए आज यानी 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. कुल सात चरणों में होने वाले इस चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों के लिए 16 करोड़ 63 लाख वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. चुनाव और शेयर बाजार (Stock Market) का एक अपरिभाषित रिश्ता रहा है. लिहाजा, आज होने वाली वोटिंग का कुछ न कुछ असर बाजार पर जरूर पड़ेगा. वैसे, कल मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में बाजार लाल निशान पर बंद हुआ. कमजोर वैश्विक संकेतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के लगातार बिकवाल बनने से बाजार बढ़त गंवा बैठा. इस तरह लगातार चौथे कारोबारी सत्र में मार्केट में गिरावट देखी गई. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 454.69 अंक फिसलकर 72488.99 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 152.05 अंक टूटकर 21995.85 पर पहुंच गया. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.  

MACD ने दिए ये संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की बात करें, तो आज Ingersoll-Rand, Poly Medicure और Sterling Wilson Solar में तेजी देखने को मिल सकती है. MACD के इस संकेत का मतलब है कि इन शेयरों में आज मुनाफा कमाने की गुंजाइश बनी रहेगी. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Prestige Estate, Graphite India, Mphasis, Gland Pharma, LTIMondtree और Jupiter Wagons के शेयरों में मंदी का रुख दर्शाया है.  

इन पर भी बनाए रखें नजर
अब जानते हैं कि वो कौनसे शेयर हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Jio Financial Services के साथ-साथ Mankind Pharma, Just Dial, 360 One Wam, ABB Power, KSB और Quess Corp शामिल हैं. इसके अलावा, बजाज ऑटो, Infosys के शेयर भी आज ट्रेंड में रह सकते हैं. दोनों कंपनियों ने कल यानी गुरुवार को चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. आईटी कंपनी Infosys ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है. देश की बड़ी ऑटो कंपनी बजाज ऑटो का वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में प्रॉफिट साल-दर-साल बढ़कर 1,936 करोड़ रुपए पहुंच गया है, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 1,433 करोड़ था. उधर, इंफोसिस ने 20 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड और 8 रुपए प्रति शेयर के स्पेशल डिविडेंड का ऐलान भी किया है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

3 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

3 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

7 hours ago

भारत की चेतना पर युद्ध

यह कोई आर्थिक हमला नहीं है. यह राजनीतिक हमला भी नहीं है. बल्कि यह एक सतत, बहु-मोर्चीय अभियान है जिसका उद्देश्य एक राष्ट्र का स्वयं पर से विश्वास खत्म करना है और इसका समय भी संयोग नहीं है.

8 hours ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

9 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

9 hours ago

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

3 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

3 hours ago

रवि अग्रवाल को फिर मिली CBDT चेयरमैन की जिम्मेदारी, केंद्र सरकार ने छह महीने का कार्यकाल बढ़ाया

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 दिसंबर 2026 तक संविदा आधार पर पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

6 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

7 hours ago