होम / बिजनेस / बाजार का मिजाज कैसा रहेगा, कहना मुश्किल है; लेकिन इन शेयरों में जरूर हैं तेजी के संकेत  

बाजार का मिजाज कैसा रहेगा, कहना मुश्किल है; लेकिन इन शेयरों में जरूर हैं तेजी के संकेत  

दशहरे की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में आज ट्रेडिंग होगी. मार्केट की चाल कैसी रहेगी इस बारे में सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में सोमवार के बाद आज यानी बुधवार को ट्रेडिंग होगी. मंगलवार को दशहरे के चलते बाजार बंद था. पिछले कारोबारी सत्र में मार्केट बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स 825 अंक फिसलकर 64,571 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 260 अंक गिरकर 19,281 के लेवल पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

MACD ने दिए ये संकेत
सबसे पहले मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की बात करते हैं. MACD ने आज कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. पहले तेजी के संकेत वाले शेयरों पर नजर डालते हैं. इस लिस्ट में MTAR Technologies, Delta Corp, Bombay Burmah, Tube Investments, United Breweries और Abbott India शामिल हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों की कीमत में उछाल आ सकता है, यानी आपके पास मुनाफा कमाने का एक मौका है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं, जिसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट आ सकती है. इसमें Mahanager Gas, ICICI Bank, Aster DM Health, Ipca Labs और Route Mobile शामिल हैं. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें. 

इन पर भी रखें नजर
अब उन शेयरों पर नजर डालते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. मजबूत खरीदारी का मतलब है कि निवेशक इन शेयरों में पैसा लगाने को लेकर उत्साहित हैं. BSE, Ipca Labs, CrediAccess Grameen, Kalpataru Power, Bombay Burmah, Suzlon Energy और Dixon Technologies ऐसे ही शेयर हैं. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल क्रॉस कर लिया है. Suzlon का शेयर सोमवार को 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.85 रुपए पर बंद हुआ था. इस शेयर ने पिछले कुछ वक्त में अपने निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा कमाकर दिया है. वहीं, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है. Adani Wilmar, Adani Gas, Gujarat Gas, Navin Fluorine और Campus Activewears में निवेशक खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. वो खरीदारी के बजाए बिकवाल बन गए हैं, जिस वजह से इन स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव बन रहा है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

3 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

6 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

6 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

9 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

9 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

3 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

6 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

5 hours ago