होम / बिजनेस / Stock Market: आज कौन से शेयर दे सकते हैं मुनाफा और किसमें है नुकसान की आशंका?

Stock Market: आज कौन से शेयर दे सकते हैं मुनाफा और किसमें है नुकसान की आशंका?

शेयर बाजार से जहां आज मिलीजुली प्रतिक्रिया की उम्मीद है. वहीं, कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार अच्छा नहीं रहा. बाजार में पिछले कुछ सत्रों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया. कमजोर वैश्विक रुख और  आईटी एवं पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 199 अंक की गिरावट के साथ 3,128.77 पॉइंट्स पर बंद हुआ. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 65.15 अंक फिसलकर 22,032.30 पर आ गया. निफ्टी के 50 में 33 शेयर नुकसान में रहे. आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया की उम्मीद है.

ये हैं खबरों वाले शेयर
MACD के संकेतों को जानने से पहले उन शेयरों के बारे में जानते हैं जो किसी न किसी वजह से खबरों में रह सकते हैं. इस लिस्ट में अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस, ICICI सिक्योरिटीज और HDFC बैंक का नाम शामिल है. अडानी एनर्जी के ट्रांसमिशन एंड स्मार्ट मीटरिंग बिजनेस ने तीसरी तिमाही में 99.67% की सिस्टम एवेलिबिलिटी बनाए रखी है. जबकि एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 6.6% की तेजी के साथ 336.2 करोड़ रुपए रहा है. इसी तरह, ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 22.4% की तेजी के साथ 431 करोड़ रुपए पहुंच गया और ICICI सिक्योरिटीज के मुनाफे में 66.6 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई. HDFC बैंक की बात करें, तो उसने मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद अपना दिसंबर तिमाही का रिजल्ट जारी किया. पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी के प्रॉफिट में 2.5 प्रतिशत का उछाल आया है और यह बढ़कर 16,372.54 करोड़ रुपए पहुंच गया है. इन सब खबरों का असर कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. 

ये हैं MACD के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. सबसे पहले तेजी के संकेत वाले शेयरों के बारे में जानते हैं. इस लिस्ट में MTAR टेक्नोलॉजीज, PNB हाउसिंग फाइनेंस, महानगर गैस, NHPC, आईडीबीआई बैंक का नाम शामिल है. MTAR के शेयर कल 2.45% की बढ़त के साथ 2,218 रुपए पर बंद हुए थे. वहीं, PNB हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में मंगलवार को 6.25% का जबरदस्त उछाल देखने को मिला. कंपनी का शेयर 847 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. MACD ने जिन शेयरों में मंदी का रुख दर्शाया है उसमें GMR एयरपोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, जिंदल स्टेनलेस, डेल्टा कॉर्प, जेबी केमिकल्स और थरमैक्स शामिल हैं. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

16 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

19 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

20 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

20 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

16 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

20 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

19 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

20 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

20 hours ago