✕

होम / बिजनेस / खुशी के साथ करना चाहते हैं सप्ताह की शुरुआत, तो आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

खुशी के साथ करना चाहते हैं सप्ताह की शुरुआत, तो आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

शेयर बाजार पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए पिछला सप्ताह खास अच्छा नहीं रहा. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को मार्केट कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों और विदेशी पूंजी की निकासी के चलते गिरावट के साथ बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 453.85 अंक लुढ़ककर 72,643.43 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 123.30 अंकों के नुकसान के साथ 22,023.35 पर पहुंच गया. बाजार की इस गिरावट में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, NTPC, इन्फोसिस और भारतीय स्टेट बैंक जैसे हैवीवेट शेयर भी नरमी के साथ बंद हुए.  

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. TCS के साथ-साथ Devyani International, Poonawalla Fincorp, Timken India, Ajanta Pharma और Tata Elxsi में आज देखी देखने को मिल सकती है. इसका मतलब है कि आपको इन शेयरों से मुनाफा कमाने का मौका भी मिल सकता है. हालांकि, स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, क्योंकि बाजार जोखिमों से भरा पड़ा है. एक गलत फैसला आपको आर्थिक नुकसान भी पहुंचा सकता है. इसी तरह, MACD ने Laurus Labs, Deepak Fertilisers, Bharat Forge, Cholamandalam Financial Holdings, Titan Company और Graphite India के शेयरों में मंदी का रुख दर्शाया है. 

इनमें मजबूत खरीदारी
चलिए अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Bharti Airtel, Solar Industries, Colgate-Palmolive India, Intellect Design और Hitachi Energy India शामिल हैं. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल भी पार कर लिया है. एयरटेल की बात करें, तो शुक्रवार के गिरावट वाले बाजार में भी यह 1.62% की तेजी हासिल करने में कामयाब रहा था. 1,213.95 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर अब तक करीब 20 प्रतिशत की मजबूती हासिल कर चुका है. वहीं, Zee Entertainment Enterprises, Hindustan Zinc, IIFL Finance, VIP Industries और HLE Glasscoat के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

17 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

17 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

18 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

20 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

22 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

18 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.