होम / बिजनेस / 3 दिन की छुट्टी के बाद आज खुल रहा बाजार, इन शेयरों में है मुनाफे की गुंजाइश!

3 दिन की छुट्टी के बाद आज खुल रहा बाजार, इन शेयरों में है मुनाफे की गुंजाइश!

शेयर बाजार में शनिवार-रविवार को साप्ताहिक अवकाश था और सोमवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में मार्केट बंद था. इस तरह बाजार में तीन दिनों तक छुट्टी रही.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

तीन दिनों की छुट्टी के बाद शेयर बाजार (Stock Market) आज खुल रहा है. शुक्रवार को बाजार ग्रीन लाइन पर बंद हुआ था. वैश्विक बाजार से मिले पॉजिटिव रुझानों के चलते मार्केट में तेजी देखने को मिली. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 320.09 अंकों की छलांग लगाकर 65,828.41 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 114.75 अंक की बढ़त के साथ 19,638.30 पर बंद हुआ. उम्मीद है कि आज भी बाजार में रौनक बनी रह सकती है. चलिते जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

इनमें हैं तेजी के संकेत
सबसे पहले बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की. MACD ने कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. तेजी के संकेत वाले शेयरों में L&T Finance, Axis Bank, Khadim India, M&M, Zodiac Clothing और Apollo Hospitals शामिल हैं. इन स्टॉक्स में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन रही है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. तेजी के संकेत वाले शेयरों को जानने के बाद अब देखते हैं कि MACD ने किन स्टॉक्स में मंदी का रुख दर्शाया है. इस लिस्ट में Triveni Engineering और AU Small Finance Bank शामिल हैं. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें. 

इनमें मजबूत खरीदारी
अब बात करते हैं उन शेयरों की, जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. L&T, ONGC, NTPC और Coal India में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है. उन्हें इन शेयरों में बेहतर संभावनाएं नजर आ रही हैं, इसलिए वो दांव लगा रहे हैं और इनमें मजबूत खरीदारी बन रही है. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. ONGC के शेयर शुक्रवार को 2.29% की बढ़त के साथ 191.75 रुपए पर बंद हुए थे. जबकि NTPC के शेयरों में 3.78% का उछाल आया था. ये शेयर 246 रुपए के भाव पर मिल रहा है. L&T और Coal India भी शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए थे. वहीं, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी नजर आ रहा है. यानी इन शेयरों में निवेशक फिलहाल खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे. इस लिस्ट में Adani Total Gas, Navin Fluorine International और Delta Corp शामिल हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

1 hour ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

2 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

2 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

3 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

3 hours ago

बड़ी खबरें