✕

होम / बिजनेस / बाजार से नहीं छूट रहा लाल रंग, लेकिन आज इन शेयरों में दिख सकती है हरियाली!

बाजार से नहीं छूट रहा लाल रंग, लेकिन आज इन शेयरों में दिख सकती है हरियाली!

शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत ज़रूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार के लिए इस सप्ताह की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. सोमवार को मार्केट फिर गिरावट के साथ बंद हुआ. IT कंपनियों के शेयरों में बिकवाली, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा पूंजी निकासी और अमेरिकी बाजारों के कमजोर रुख के चलते मार्केट में गिरावट देखने को मिली. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 241.30 अंक लुढ़ककर 77,339.01 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के लिए यह गिरावट वाला लगातार चौथा सत्र था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 78.90 अंक गिरकर 23,453.80 पर बंद हुआ. निफ्टी के लिए यह गिरावट का लगातार सातवां सत्र रहा.

इनमें उछाल की संभावना
चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Eicher Motors, Zaggle Prepaid Ocean Services और Garware Hi-Tech Films में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों के भाव चढ़ सकते हैं. ऐसे में यदि आप दांव लगाते हैं तो मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनमें आ सकती है मंदी
इसी तरह, MACD ने Emkay Global Financial Service, Netweb Technologies, CAMS, Agro Tech Foods, Tega Industries, PG Electroplast और Transportation Corporation of India में मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. Emkay Global Financial में कल भी गिरावट आई थी. कंपनी का शेयर करीब 20 प्रतिशत लुढ़ककर 300.30 रुपए पर बंद हुआ था. 

इनमें बिकवाली का दबाव
वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें बिकवाली का दबाव नज़र आ रहा है. इस लिस्ट में  IGL, Honasa Consumer, Balaji Amines, Akums Drugs, Tanla Platforms, Happiest Minds और Tata Technologies का नाम शामिल है. ये शेयर अपने 52 वीक के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं, जो इनमें मंदी का संकेत देता है. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर भी सावधानी बरतें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

13 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

15 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

15 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

15 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

16 hours ago

बड़ी खबरें