✕

होम / बिजनेस / अच्छे दिनों की आस के बीच आज इन शेयरों में मिल रहे हैं तेजी के संकेत, चूक न जाए मौका!

अच्छे दिनों की आस के बीच आज इन शेयरों में मिल रहे हैं तेजी के संकेत, चूक न जाए मौका!

शेयर बाजार के निवेशकों का बस यही सवाल है कि अच्छे दिन कब आएंगे? मार्केट में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. कल यानी बुधवार को भी बाजार लाल निशान पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार के 'अच्छे दिन' नहीं चल रहे. कल भी मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ. यह लगातार पांचवां दिन था जब बाजार में लाली छाई रही.  इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 984.23 अंकों की भारी गिरावट के साथ 77,690.95 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 324.40 अंकों के नुकसान के साथ 23,559.05 के लेवल पर बंद हुआ. सेंसेक्स बीते दो दिनों में 1,805.2 अंक टूटा है, जिसके चलते निवेशकों की पूंजी में 13 लाख करोड़ रुपए की कमी आई है. जबकि बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 4,29,46,189.52 करोड़ रुपए पहुंच गया है.

ये हैं MACD के संकेत
चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. सबसे पहले बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर MACD के संकेतों की. मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की मानें तो Heubach Colorants और Aditya Vision Ltd के शेयरों में आज उछाल देखने को मिल सकता है. इसका मतलब है कि इन शेयरों के भाव चढ़ सकते हैं. ऐसे में यदि आप दांव लगाते हैं तो मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Anup Engineering, Dixon Technologies (India), Crisil, BSE, BEML, 3M India Trading Corporation और Gillette India में मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इनमें आज गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.

इन पर भी रखें नज़र
आज टाटा कम्युनिकेशंस और स्विगी के शेयर भी फोकस में रह सकते हैं. दरअसल, खबर है कि ट्रांजेक्शन सॉल्यूशंस इंटरनेशनल इंडिया (TSI India) लगभग 330 करोड़ रुपए में टाटा कम्युनिकेशंस की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस पेमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड (TCPSL) में 100% हिस्सेदारी खरीदेगी. इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच शेयर खरीद समझौता हुआ है. जबकि स्विगी कल शेयर बाजार में लिस्ट हुई है. मार्केट में आई गिरावट के बावजूद कंपनी के शेयर कल बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे. कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइज 390 रुपए से करीब 17 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए. लिहाजा, आज इन दोनों स्टॉक्स पर भी नज़र बनाए रखें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

16 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

18 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

18 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

18 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

19 hours ago

बड़ी खबरें