✕

होम / बिजनेस / बाजार खुलने से पहले ही जान लें, आज कहां बन सकता है कमाई का मौका और कहां मंदी की आशंका

बाजार खुलने से पहले ही जान लें, आज कहां बन सकता है कमाई का मौका और कहां मंदी की आशंका

विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं. इस वजह से हमारे मार्केट में कमजोरी दिखाई दे रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है. मंगलवार यानी कल बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ और निवेशकों के करीब 5.29 लाख करोड़ रुपए डूब गए. इस गिरावट की एक वजह विदेशी निवेशकों द्वारा बाजार से लगातार पैसा निकालना भी रही. इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 820.97 अंकों के नुकसान के साथ 78,675.18 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 257.85 अंक फिसलकर 23,883.45 पर बंद हुआ. चलिए जानते हैं कि आज किन कंपनियों के शेयर फोकस में रह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत
सबसे पहले बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर MACD के संकेतों की. मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Apl Apollo Tubes Ltd, HCL Technologies और Nalwa Sons Investments पर तेजी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. ऐसे में यदि आप दांव लगाते हैं तो मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने  केयर रेटिंग्स, बंगाल एंड असम कंपनी, पॉली मेडिक्योर, नियोजन केमिकल्स, बॉम्बे बुमराह ट्रेडिंग कॉरपोरेशन, जेन टेक्नोलॉजीज और गोपाल स्नैक्स में मंदी के संकेत दिए हैं. यानी इनमें आज गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.

इन पर भी रखें नज़र
आज आप नैटको फार्मा और नायका के शेयरों पर भी नज़र रख सकते हैं. इन शेयरों में आज एक्शन देखने को मिल सकता है. दरअसल, नैटको फार्मा का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 83% बढ़कर 676 करोड़ रुपए रहा है. जबकि कंपनी का पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में शुद्ध मुनाफा 369 करोड़ रुपए था. इस दौरान उसकी परिचालन आय सालाना आधार पर 1,031 करोड़ से बढ़कर 1,371 करोड़ रुपए हो गई. नतीजों से उत्साहित कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2 रुपए मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 1.5 रुपए का दूसरा अंतरिम लाभांश (Dividend) घोषित किया है. ऐसे ही फैशन एंड ब्यूटी रिटेलर नायका का दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 66% की तेजी के साथ 13 करोड़ रुपए पहुंच गया. जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 7.8 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

15 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

18 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

18 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

18 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

19 hours ago

बड़ी खबरें