होम / बिजनेस / कल के सदमे से बाहर निकलने के लिए आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, तेजी के हैं संकेत!  

कल के सदमे से बाहर निकलने के लिए आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, तेजी के हैं संकेत!  

शेयर बाजार की चाल आज कैसे रहेगी, सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए बुधवार किसी सदमे की तरह रहा. पिछले डेढ़ साल की सबसे बड़ी गिरावट बुधवार को दर्ज की गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,628.01 अंक लुढ़ककर 71,500.76 के लेवल पर आ गया. सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर नुकसान में रहे. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 460.35 अंकों के नुकसान के साथ 21,571.95 पर बंद हुआ. बाजार में आई इस सुनामी में निवेशकों के 4.59 लाख करोड़ रुपए डूब गए. आज यानी गुरुवार को भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया की उम्मीद है. 

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), विप्रो, सोनाटा सॉफ्टवेयर, टाइटन कंपनी, Mastek Ltd और चोला एंड फाइनेंस में तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में आज उछाल आ सकता है. लिहाजा आपके लिए इनमें दांव लगाकर मुनाफा कमाने का मौका है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, मिंडा कॉरपोरेशन, एरिस लाइफसाइंसेज, एंजल वन और सनोफी इंडिया शामिल हैं. लिहाजा इन स्टॉक में निवेश को लेकर सावधान रहें. 

इन पर भी रखें नजर
इनके अलावा, LTIMindtree, Som Distilleries & Breweries Ltd और Nazara Technologies शेयरों पर भी आज नजर रखें. LTIMindtree का प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 0.6% की तेजी के साथ 1169.3 करोड़ रुपए रहा है. Som Distilleries का प्रॉफिट 71% की उछाल के साथ 18 करोड़ रुपए रहा है. जबकि नजारा टेक्नोलॉजीज को बोर्ड से 250 करोड़ जुटाने के लिए इक्विटी शेयरों के प्रीफरेंशियल अलॉटमेंट की मंजूरी मिल गई है. इन खबरों का असर कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. वहीं, आज कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजों की घोषणा होने वाली है. इसमें इंडसइंड बैंक, फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज, इंडियामार्ट इंटरमेश, जिंदल स्टेनलेस, इनोवा कैपटैब, पूनावाला फिनकॉर्प और साउथ इंडियन बैंक आदि शामिल हैं. इन कम्पनियों के नतीजे कैसे आते हैं, उस पर इनके शेयरों की चाल निर्भर करेगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

15 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

18 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

18 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

19 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

15 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

19 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

18 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

18 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

18 hours ago