होम / बिजनेस / Stock Market: आज किन शेयरों पर लुटाएं प्यार और किनसे बनाएं दूरी? चेक करें डिटेल पूरी

Stock Market: आज किन शेयरों पर लुटाएं प्यार और किनसे बनाएं दूरी? चेक करें डिटेल पूरी

शेयर बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुआ था. मुनाफावसूली और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने बाजार को नुकसान पहुंचाया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार शुभ नहीं रहा. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए. इससे पहले, सोमवार को बाजार मामूली बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा था. कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 379.46 अंक फिसलकर 71,892.48 पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 76.10 अंकों की गिरावट के साथ 21,665.80 के लेवल पर बंद हुआ. निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 नुकसान और 19 लाभ में रहे. मार्केट में यह गिरावट मुख्य रूप से बैंक एवं आईटी शेयरों में मुनाफावसूली और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से आई. 

इनमें आ सकती है तेजी
चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. MACD ने BHEL, Granules India, Oracle Financial Services, Rashtriya Chemicals, Abbott India और Dr Lal Pathlabs में तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि आज इन शेयरों के भाव उछल सकते हैं. दूसरे शब्दों में कहें, तो इन शेयरों में निवेश फायदे का सौदा हो सकता है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.  

ये भी पढ़ें - Russia से कच्चा तेल लेकर Bharat आ रहे जहाजों ने आखिर क्यों डाला बैक गियर?

इन पर भी बनाए रखें नजर
MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं, यानी इनमें गिरावट देखने को मिल सकती है. इस लिस्ट में SBI, DCM Shriram Titan Company, Bikaji Foods International, EID Parry और Cyient शामिल हैं. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. Coal India, Tata Consumer Products, Divis Labs, Cipla, Sun Pharma, Power Grid Corp और Apollo Hospital के शेयरों पर निवेशकों का भरोसा बना हुआ है. इसलिए वो बिकवाली के बजाये लिवाल बने हैं और इनमें मजबूत खरीदारी निर्मित हो रही है. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago