होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों में बन रही है कमाई की गुंजाइश!
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों में बन रही है कमाई की गुंजाइश!
शेयर बाजार के लिए आज यानी शुक्रवार सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) में बुधवार के बाद गुरुवार को भी तेजी देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 306.55 अंक (0.47%) चढ़कर 65,982.48 पॉइंट्स पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 682.44 अंकों तक चढ़ गया था. हालांकि, बाद में इसमें कुछ नरमी देखने को मिली. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 89.75 अंक (0.46%) उछलकर 19,765.20 के लेवल पर बंद हुआ. इस दौरान, HCL टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, NTPC, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिली. आज शेयर बाजार के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है, आज भी बाजार में बढ़त का दौर कायम रह सकता है.
MACD का है ये रुझान
चलिए जानते हैं कि मूमेंटम इंडिकेटर MACD से आज क्या संकेत मिल रहे हैं. MACD ने कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी का रुख दर्शाया है. सबसे पहले तेजी के संकेत वाले शेयरों की बात करते हैं. इस लिस्ट में TCS, बजाज फिनसर्व, जेंसर टेक, IIFRL फाइनेंस, एस्कॉर्ट्स और MRF शामिल हैं. इस संकेत का मतलब है कि इन शेयरों के भाव उछल सकते हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो इनमें आपके लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश हो सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें. अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने ग्लेनमार्क फार्मा, एबीबी पावर, जायडस वेलनेस, TTK प्रेस्टीज, परसिसटेंट सिस्टम और बिड़ला कॉरपोरेशन के शेयरों में मंदी के आशंका जताई है.
इन पर भी रखें नजर
इनके अलावा, आपको TVS मोटर्स, JSW इन्फ्रास्ट्रक्चर, एसजेवीएन और डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयरों पर भी नजर रखनी चाहिए. टीवीएस मोटर्स ने यूरोप की एक कंपनी के साथ एग्रीमेंट किया है. वहीं, JSW इन्फ्रास्ट्रक्चर को कर्नाटक में एक प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है. इसी तरह, सरकारी हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर जनरेशन कंपनी SJVN ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ एक पावर परचेज एग्रीमेंट किया है और DCX सिस्टम्स को पब्लिक इश्यू के जरिए 500 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी मिल गई है. इन सभी डेवलपमेंट का असर कंपनियों के शेयरों पर पड़ सकता है. चूंकि सभी पॉजिटिव खबरें हैं, इसलिए असर भी पॉजिटिव हो सकता है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स