होम / बिजनेस / बढ़ती ठंड में कमाई से करनी है जेब गर्म? इन शेयरों पर बनाये रखें अपनी नजर!

बढ़ती ठंड में कमाई से करनी है जेब गर्म? इन शेयरों पर बनाये रखें अपनी नजर!

जल्द इन्फ्लेशन और IIP संबंधित आंकड़ों को जारी कर दिया जाएगा और इन आंकड़ों को लेकर इन्वेस्टर्स काफी सतर्क नजर आ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कल यानी बुधवार को शेयर मार्केट (Share Market) में थोड़ी ही सही मगर तेजी देखने को मिली थी. कारोबार के दौरान शेयर मार्केट निचले स्तर की तरफ बढ़ने जरूर लगी थी लेकिन बाद में इसकी स्थिति में परिवर्तन हुआ जिसके बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स (Sensex) 271 अंकों की बढ़त के साथ 71,657.71 अंकों पर बंद हुआ था. 

धीमी शुरुआत, लेकिन बेहतर समाप्ति
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि कारोबारी दिन की शुरुआत में शेयर मार्केट धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही थी, लेकिन बाद में कुछ शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली और इसकी बदौलत शेयर मार्केट वापसी करती नजर आई. इन शेयरों में HDFC बैंक (HDFC Bank), ICICI बैंक (ICICI Bank) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) जैसी कंपनियों के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं. जल्द इन्फ्लेशन और IIP यानी इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन से संबंधित आंकड़ों को जारी कर दिया जाएगा और इन आंकड़ों की रिलीज को लेकर इन्वेस्टर्स काफी सतर्क नजर आ रहे हैं. दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी सामान्य वृद्धि देखने को मिली है और 73 अंकों की वृद्धि के साथ कल यह 21,618 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था. 

आज किन शेयरों से हो सकती है कमाई?
मोमेंटम इंडिकेटर MACD (Moving Average Convergence Divergence) द्वारा सिग्नल लाइन को पार करके शेयरों में तेजी का संकेत दिया जाता है. वहीं, अगर MACD द्वारा सिग्नल लाइन पार नहीं होती तो इसका मतलब ये होता है कि उस कंपनी के शेयरों में मंदी देखने को मिल सकती है. आइये जानते हैं कि आज किन शेयरों की कमाई से होगी जेब गर्म और कौन से शेयर लगा सकते हैं गोता? MACD की मानें तो आज JSW एनर्जी (JSW Energy), नाइका (Nykaa), ब्लू स्टार (Blue Star) और ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स (Tube Investments) जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. वहीं दूसरी तरफ कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें मंदी देखने को मिल सकती है. 

इधर रखें निगाहें, इन पर संभलकर लगाएं निशाना
MACD इंडिकेटर की मानें तो जी एंटरटेनमेंट (ZEEL), असाही इंडिया ग्लास (Asahi India Glass), भारतीय एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange) और पेज इंडस्ट्रीज (Page Industries) के शेयरों में आज मंदी देखने को मिल सकती है. दूसरी तरफ कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें मजबूत खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं तो अगर आप अपने पैसे को लॉन्ग-टर्म या मिड-टर्म में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो इन शेयरों पर अपनी नजर बनाए रखें. इन शेयरों में सन फार्मा (Sun Pharma), SBI लाइफ (SBI Life), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), सिप्ला (Cipla) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) जैसे शेयरों का नाम शामिल है.
 
यह भी पढ़ें: राम मंदिर फैक्टर से गर्म हुआ सट्टा बाजार, क्या BJP करेगी 315 सीटें पार?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

11 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

11 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

12 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

12 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

12 hours ago

बड़ी खबरें