होम / बिजनेस / बाजार चाहे गोता लगाए, आज इन शेयरों में निवेश से भर सकती है झोली! 

बाजार चाहे गोता लगाए, आज इन शेयरों में निवेश से भर सकती है झोली! 

शेयर बाजार से आज भी मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है. यानी उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कमजोर वैश्विक रुख के चलते भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए. इस दौरान, सेंसेक्स में 371.83 और निफ्टी में 104.75 अंकों की गिरावट आई. BSE सेंसेक्स जहां लुढ़ककर 61,560.64 के लेवल पर आ गया. वहीं, NSE निफ्टी 18,181.75 पर पहुंच गया. आज भी बाजार से मिश्रित प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. यानी मार्केट में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा. अब चलिए देखते हैं कि आज कौनसे शेयरों में तेजी के संकेत हैं.

इनमें तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज यानी गुरुवार के लिए Exide Industries, Suzlon Energy, Tanla Platforms, Precision Wires और Globus Spirits में तेजी का रुख दिखाया है. MACD तेजी के साथ-साथ मंदी के संकेत भी देता है. उसके अनुसार, Adani Power, Bharti Airtel, RIL, Dish TV और NBCC के शेयर आज गिरावट के साथ ट्रेड कर सकते हैं. 

इनमें मजबूत खरीदारी
अब कुछ ऐसे शेयरों के बारे में बात कर लेते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है और जो अपने 52 वीक के हाई लेवल के आसपास बने हुए हैं. इस लिस्ट में Rainbow Children’s Medicare, Kaynes Technology, Cera Sanitary और Bharat Dynamics शामिल हैं. रेनबो 914.90 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 930.95 रुपए है. इसी तरह, Kaynes 1,149.50 रुपए के मूल्य पर उपलब्ध है और इसका हाई लेवल 1,190 रुपए है. Cera Sanitary बुधवार को 7,330 रुपए पर बंद हुआ और इसका हाई लेवल 7,494.70 रुपए है. Bharat Dynamics का शेयर 1,073.80 रुपए पर मिल रहा है और इसका 52 वीक का हाई लेवल 1,104.95 रुपए है.

इन पर भी रखें नजर
आज अडानी ग्रुप के शेयरों पर भी नजर बनाए रखें. कल भी अडानी की कई कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. हालांकि, समूह की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises में जरूर कुछ तेजी आई, लेकिन ये शेयर भी पिछले कुछ दिन में लुढ़का है. Adani Total Gas में बुधवार को जहां 5 फीसदी की नरमी आई. वहीं, Adani Transmission भी 2.56% की गिरावट के साथ बंद हुआ. दरअसल, अडानी समूह 210 अरब रुपए की संयुक्त राशि जुटाने की योजना बना रहा है. इसमें अडानी एंटरप्राइजेज 125 अरब और अडानी ट्रांसमिशन का लक्ष्य 85 अरब रुपए जुटाना है. इस खबर के सामने आने के बाद से समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

16 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

16 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago