✕

होम / बिजनेस / वीकेंड पर जेब करनी है भारी? आज इन शेयरों पर दांव से पूरी हो सकती है हसरत! 

वीकेंड पर जेब करनी है भारी? आज इन शेयरों पर दांव से पूरी हो सकती है हसरत! 

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाजार में बहार है. शेयर मार्केट (Stock Market) लगातार तेजी से दौड़ रहा है. गुरुवार को भी इसमें तेजी दिखाई दी. ग्लोबल मार्केट से मिल रहे पॉजिटिव संकेत और ICICI बैंक जैसे हैवीवेट शेयरों में खरीदारी के चलते मार्केट उछाल के साथ बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 62.87 अंकों के उछाल के साथ अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 80,049.67 पर पहुंच गया. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 15.65 अंक मजबूत होकर 24,302.15 के नए शिखर पर बंद हुआ. कल सेंसेक्स के शेयरों में कोटक, इंफोसिस, HCL, TATA मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिली. बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड मन रह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए छह शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. Cadila Healthcare,  AstraZeneca, Hudco, Linde India, HFCL और Cochin Shipyard में आज तेजी देखने को मिल सकती है. जाहिर है ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के पास मुनाफा कमाने का मौका भी रहेगा. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Caplin Point Laboratories,  Century Ply, SRF, Nuvoco Vistas, Caplin Point, Global Health और Ratnamani Metal पर मंदी का रुख दर्शाया ही. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. Caplin Point के शेयर गुरुवार को तेजी के साथ 1,435 रुपए पर बंद हुए. इस शेयर के लिए यह साल अब तक कुछ खास नहीं रहा ही. इस दौरान इसमें महज 5.83% का उछाल ही देखने को मिला है. बीते 5 सत्रों में इसमें 3.34% की गिरावट भी आई है. 

इनमें मजबूत खरीदारी
अब चलिए उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Lupin, Astrazeneca Pharma India, Mazagon Dock, NBCC, GRSE, Concord Biotech और Cochin Shipyard का नाम शामिल है. चल इनमें से कुछ प्रमुख  शेयरों का पिछला रिकॉर्ड भी देख लेते हैं , ताकि आपको मुनाफे वाला सौदा पकड़ने में आसानी हो. लुपिन के शेयर कल 8 प्रतिशत से अधिक की शानदार तेजी के साथ 1,764.05 रुपए पर बंद हुए. इस साल अब तक ये शेयर 34.37% का रिटर्न दे चुका है. Astrazeneca Pharma के के लिए भी कल का दिन शानदार रहा. इस दौरान, कंपनी के शेयर 12% से अधिक की उछाल के साथ 7,170 रुपए पर पहुंच गए. इस साल अब तक ये शेयर 27.01% उछल चुका है. इसी तरह, Mazagon Dock के शेयर कल 20.00% की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे. 5,621.45 रुपए का शेयर इस साल अब तक 145.50% चढ़ चुका है.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.