✕

होम / बिजनेस / वीकेंड एन्जॉय करने के लिए जेब करनी है भारी, आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

वीकेंड एन्जॉय करने के लिए जेब करनी है भारी, आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में लगातार तीन सत्रों से तेजी दिखाई दे रही है. कल भी मार्केट उछाल के साथ बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्‍स 227.55 अंक मजबूत होकर 72050.38 पर पहुंचा. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 70.70 अंक चढ़कर 21,910.75 के लेवल पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा के शेयरों में अच्छा-खासा उछाल देखने को मिला. कंपनी के शेयर 6.81% की बढ़त लेकर 1,769.85 रुपए पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Bajaj Auto, Praj Industries, Aegis Logistics, Oberoi Realty, Asahi India Glass और Granules India में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल आ सकता है और दांव लगाकर आप मुनाफा भी कमा सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें. अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Sonata Software, M&M, Welspun India, Route Mobile, Triveni Engineering & Industries और Gujarat Alkalie में मंदी का रुख दर्शाया है. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें. 

इन पर भी रखें नजर
चलिए अब जानते हैं कि कौनसे शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. BPCL, ONGC, M&M, SBI, Coal India, Bajaj Auto और Maruti Suzuki वो शेयर हैं, जिनमें निवेशकों का भरोसा कायम हैं. इन्वेस्टर्स लिवाल बने हुए हैं और इन शेयरों में मजबूत खरीदारी बन रही है. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल भी पार कर लिया है. इसी तरह, कुछ शेयर ऐसे हैं जिनमें बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है. इसमें पहला नाम Paytm का है, जो कल तेजी वाले बाजार में भी 5 प्रतिशत लुढ़ककर 325.05 रुपए पर आ गया था. इसके अलावा, Rajesh Exports, Polyplex Corporation और HUL भी इसी लिस्ट में शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2027 में जापान-ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत, लेकिन 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में होगी देरी: IMF

IMF ने 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान घटाकर 2029 कर दिया है. रुपये की कमजोरी से डॉलर में जीडीपी का आकार घटने का अनुमान है, जबकि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है.

1 hour ago

AAAI ने पहली बार गठित की क्रिएटिव काउंसिल, जोसी पॉल करेंगे नेतृत्व

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन ने वर्ष 2026-27 के एजेंडे के तहत क्रिएटिव काउंसिल का गठन किया है.

1 hour ago

जियो IPO से पहले रिलायंस ने कर्मचारियों को 15 दिन पहले दी अक्टूबर की सैलरी, निवेश के लिए किया प्रोत्साहित

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने कर्मचारियों को अक्टूबर महीने का वेतन तय समय से करीब 15 दिन पहले जारी किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने कर्मचारियों को जियो प्लेटफॉर्म्स के आगामी आईपीओ में निवेश करने पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है.

2 hours ago

ट्रंप की रूस पर प्रतिबंधों में छूट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, फिर भी सप्लाई पर संकट बरकरार

पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों से वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. रूस से ईंधन निर्यात बढ़ने की संभावना के बीच सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

4 hours ago

इस हफ्ते खुलेंगे जियो प्लेटफॉर्म्स और पारस हेल्थकेयर के IPO, ₹31,638 करोड़ जुटाने की तैयारी

21 अक्टूबर को खुलेगा जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ, 10.3 लाख करोड़ रुपये वैल्यूएशन का लक्ष्य

4 hours ago


बड़ी खबरें

AAAI ने पहली बार गठित की क्रिएटिव काउंसिल, जोसी पॉल करेंगे नेतृत्व

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन ने वर्ष 2026-27 के एजेंडे के तहत क्रिएटिव काउंसिल का गठन किया है.

1 hour ago

2027 में जापान-ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत, लेकिन 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में होगी देरी: IMF

IMF ने 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान घटाकर 2029 कर दिया है. रुपये की कमजोरी से डॉलर में जीडीपी का आकार घटने का अनुमान है, जबकि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है.

1 hour ago

ट्रंप की रूस पर प्रतिबंधों में छूट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, फिर भी सप्लाई पर संकट बरकरार

पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों से वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. रूस से ईंधन निर्यात बढ़ने की संभावना के बीच सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

4 hours ago

टाटा मोटर्स से PwC इंडिया पहुंचें अगस्ति कौल्गी, मीडिया रिलेशंस के निदेशक बने

अगस्ति कौल्गी ने टाटा मोटर्स से अलग होकर पीडब्ल्यूसी इंडिया में मीडिया रिलेशंस और कम्युनिकेशंस की निदेशक के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है. उन्होंने लिंक्डइन पर इस नियुक्ति की जानकारी साझा की.

55 minutes ago

TLC डिजिटेक से अलग हुए प्रशांत कुमार, अब इन्फिनिटी एक्सपीरियंस की संभालेंगे कमान

इन्फिनिटी एक्सपीरियंस में नई भूमिका के साथ कुमार हॉस्पिटैलिटी संचालन, ग्राहक निष्ठा कार्यक्रमों और ग्राहकों के साथ जुड़ाव से जुड़े अपने अनुभव का इस्तेमाल कंपनी के संचालन और विकास में करेंगे.

2 hours ago