✕

होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव!

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव!

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर कायम रह सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है. गुरुवार को BSE सेंसेक्स 128.90 अंक फिसलकर 61,431.74 और NSE निफ्टी 51.80 अंक लुढ़ककर 18,129.95 के लेवल पर बंद हुआ. इस दौरान, अडानी पोर्ट, आईटीसी, एसबीआई और पावरग्रिड जैसे शेयरों में गिरावट देखने को मिली. शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज भी मार्केट से मिलीजुली प्रतिक्रिया ही मिलने की उम्मीद है.

ये है MACD का रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Bharti Airtel, Jindal Stainless, IDBI Bank, Arvind और Ramkrishna Forgings में तेजी के संकेत दिए हैं. इसके साथ ही MACD ने मंदी के संकेत वाले शेयरों के बारे में भी बताया है. इस लिस्ट में ICICI Bank, GAIL और IDFC के साथ-साथ BLS International Services का नाम शामिल है. यानी इन शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है.

दिख रही मजबूती 
इनके अलावा कुछ ऐसे भी शेयर हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है और आपको आज उन पर नजर रखनी चाहिए. इसमें AU Small Finance Bank, EIIH, Jindal Saw, ABB Power और Usha Martin शामिल हैं. इनमें से अधिकांश शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल के करीब हैं. इसके बाद इनमें एक करेक्शन देखने को मिल सकता है. Jindal Saw की बात करें, तो इस शेयर का 52 हफ्तों का उच्च स्तर 198.35 रुपए है और ये 185.15 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. गुरुवार को इसमें 5.86% की तेजी दर्ज की गई थी.

इनके आएंगे नतीजे
आज कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आने वाले हैं. इनमें NTPC, Power Grid Corporation of India, Dilip Buildcon, Punjab National Bank, JSW Steel, Zomato, Bandhan Bank, Cochin Shipyard, Crompton Greaves Consumer Electricals, GATI, Delhivery, EPL, Glenmark Pharmaceuticals, Godrej Industries, IRB Infrastructure Developers, JK Lakshmi Cement, Muthoot Finance, Sun TV Network और  Welspun Enterprises आदि शामिल हैं. नतीजों का इन कंपनियों के शेयरों पर भी असर देखने को मिल सकता है, लिहाजा उन पर नजर बनाए रखें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिलायंस के शेयरधारकों ने जियो की पार्टी की कीमत चुकाई

जियो ने 30,200 करोड़ रुपये जुटाए. उसी दिन रिलायंस का बाजार मूल्य 51,700 करोड़ रुपये घट गया. बाहरी निवेशकों ने भारत के सबसे चर्चित शेयर को छूट पर खरीदा, जबकि जिन लोगों के पास यह पहले से था, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी.

18 hours ago

जियो की शानदार लिस्टिंग: पहले दिन किसने खरीदे शेयर और किसने कमाए ₹3,300 करोड़?

एनएसई पर अकेले 24,276 करोड़ रुपये के शेयरों का कारोबार हुआ. एंकर निवेशकों के शेयर लॉक-इन में हैं. बाजार बंद होने तक बिकने योग्य हर तीन में से दो शेयरों के नए मालिक बन चुके थे. तो आखिर किसने पैसा कमाया और कौन इन शेयरों को अपने पास रखकर रह गया?

18 hours ago

विश्व बैंक की चेतावनी: 2026 में 10% महंगे हो सकते हैं खाद्य पदार्थ, ऊर्जा संकट और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव

विश्व बैंक ने बुधवार को जारी अपनी ताजा 'कमोडिटी मार्केट्स आउटलुक' रिपोर्ट में कहा कि 2026 में वैश्विक कमोडिटी कीमतों में कुल मिलाकर 23 फीसदी की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

20 hours ago

हुंडई मोटर इंडिया का मुनाफा 24% घटा, खर्च बढ़ने से दूसरी तिमाही में लगा झटका

हुंडई मोटर इंडिया ने बुधवार को दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए. जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान कंपनी की परिचालन आय सालाना आधार पर 18.5 फीसदी बढ़कर 20,696.06 करोड़ रुपये हो गई.

21 hours ago

बाजार में सुस्त शुरुआत के संकेत, क्रूड 114 डॉलर के पार; जियो, आज इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 352.64 अंक गिरकर 73,246.03 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 में 50.90 अंकों की गिरावट आई और यह 22,698.85 पर बंद हुआ.

21 hours ago

बड़ी खबरें