होम / बिजनेस / कल बाजार ने किया निराश, आज इन शेयरों पर दांव से पूरी हो सकती है मुनाफे की आस!

कल बाजार ने किया निराश, आज इन शेयरों पर दांव से पूरी हो सकती है मुनाफे की आस!

शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी सटीक तौर पर कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नए सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत शेयर बाजार (Stock Market) के लिए अच्छी नहीं रही. मिले-जुले वैश्विक संकेत और मुनाफावसूली के चलते सोमवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 352.67 अंक फिसलकर 72790.13 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 90.65 अंकों के नुकसान के साथ 22122.05 पर आ गया. सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर नुकसान में रहे. इसी तरह, निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में गिरावट देखी गई. इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी मार्केट में गिरावट देखी गई थी.  

इन पर लगा सकते हैं दांव
चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Adani Total Gas, Sobha Ltd, Mahindra Holidays, Bharat Dynamics और KPR Mill में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि आज आपके पास इन शेयरों पर दांव लगाकर मुनाफा कमाने का मौका है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने NTPC, Team Lease Services, Bayer Cropscience, KSB Ltd, Bank of Baroda और IndiaMART InterMESH में मंदी का रुख दर्शाया है. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें. 

इन पर भी बनाएं रखें नजर
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. M&M, Power Grid Corp और SBI Life Insurance के साथ-साथ अडानी समूह की 2 कंपनियों के शेयरों मजबूत खरीदारी का माहौल है. Adani Ports और Adani Enterprises पर निवेशकों का भरोसा कायम है और वो बिकवाल के बजाए लिवाल बने हुए हैं. अडानी पोर्ट्स के शेयर कल एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 1,335 रुपए पर पहुंच गए थे. बीते 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने 2.14% का रिटर्न दिया है और इस साल अब तक ये 27.40% की बढ़त हासिल कर चुका है. इसी तरह, Adani Enterprises के शेयरों में सोमवार को 1.67% का उछाल देखने को मिला. फिलहाल ये शेयर 3,328 रुपए के भाव पर उपलब्ध है. इस साल अब तक इसने 14.08% का रिटर्न दिया है.
 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

2 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

5 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

6 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

7 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

7 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

6 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

2 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

4 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

5 hours ago