होम / बिजनेस / बाजार में बह रही तेजी की 'गंगा', इन शेयरों पर दांव लगाकर आप भी धो लीजिये 'हाथ'  

बाजार में बह रही तेजी की 'गंगा', इन शेयरों पर दांव लगाकर आप भी धो लीजिये 'हाथ'  

शेयर बाजार में तेजी का दौर बरकरार है. बुधवार को भी मार्केट उछाल के साथ बंद हुआ था. आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चुनावी परिणामों से शेयर बाजार (Stock Market) को मिला बूस्ट बरकरार है. सोमवार, मंगलवार की तरह बुधवार को भी मार्केट दौड़ता नजर आया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 357 अंक बढ़कर 69,653 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 82.60 अंक चढ़कर 20,937.70 पर बंद हुआ. बुधवार को अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों अच्छा-खासा उछाल दर्ज किया गया. अडानी ग्रुप के लिए हाल ही में अमेरिका से भी अच्छी खबर आई थी, उस वजह से भी समूह के शेयरों में मजबूती दिखाई दे रही है. चलिए जानते हैं कि कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें आ सकती है तेजी
हमेशा की तरह सबसे पहले बात MACD के संकेतों की. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज कारोबारी अनिल अग्रवाल की Vedanta और बाबा रामदेव की Patanjali Foods के साथ ही JK Paper, RBL Bank, Ujjivan SFB और Power Grid में तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. यानी इन पर दांव लगाकर आप भी 'बहती गंगा में हाथ धो' सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनसे आज बनाएं दूरी 
इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में Ashok Leyland, Metro Brands, Cadilla Healthcare, Alkem Labs, Vinati Organics और VIP Industries शामिल हैं. मंदी के संकेत का मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है, लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. Ashok Leyland की बात करें, तो ये शेयर पिछले पांच कारोबारी सत्रों में 2.56% नीचे आ चुका है. हालांकि, बुधवार को इसमें एक प्रतिशत की तेजी आई थी. Metro Brands Ltd के शेयर भी बीते 5 दिनों में 2.72% लुढ़के हैं, लेकिन बुधवार को तेजी के साथ 1,351.20 रुपए पर बंद हुए थे. उधर, Vinati Organics ऐसा शेयर है, जिसमें लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है.

इन पर भी बनाएं रखें नजर
अब जानते हैं कि ऐसे कौनसे स्टॉक हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Adani Ports, LTI Mindtree, L&T, Nestle India, M&M, Tata Motors और Power Grid का नाम शामिल है. इनमें से कुछ ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. अडानी पोर्ट्स में लगातार तेज बनी हुई है. पिछले पांच दिनों में ये स्टॉक 23.05% उछल चुका है. कल भी ये मजबूती के साथ 1,020.50 रुपए पर बंद हुआ था. इसी तरह, Tata Motors में भी मजबूती बनी हुई है. बुधवार को यह करीब एक फीसदी की बढ़त के साथ 722.50 रुपए पर बंद हुआ था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

10 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

11 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

12 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

14 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

15 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

11 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.