होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी दिन इन शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत!

सप्ताह के आखिरी दिन इन शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत!

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. आज भी बाजार में तेजी बनी रह सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) की खोई तेजी गुरुवार को लौट आई. मेटल और सरकारी बैंकों के शेयरों के सपोर्ट और कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली के चलते बाजार हरे निशान पर बंद हुआ. इस दौरान, BSE सेंसेक्स 555 अंक चढ़कर 61,749 और NSE निफ्टी 165 अंकों की उछाल के साथ 18,255 के स्तर पर पहुंच गया. आज शेयर बाजार के लिए सप्ताह का आखिरी दिन है और आज भी तेजी बरकरार रहने की उम्मीद है.

इन पर रखें नजर
मूमेंटम इंडिकेटर MACD के तेजी के संकेत वाले शेयर जानने से पहले उन कंपनियों के शेयरों पर नजर डाल लेते हैं, जिनके तिमाही नतीजे मजबूत रहे हैं. कंपनी की आर्थिक सेहत का असर उसके शेयरों पर पड़ना लाजमी है. इसमें हीरो Hero MotoCorp, HDFC Ltd, Tata Power और TVS Motor शामिल हैं. हीरो मोटोकॉर्प का प्रॉफिट मार्च तिमाही में 37% बढ़कर 859 करोड़ रुपए रहा है. वहीं, ब्याज से होने वाली कमाई बढ़ने से HDFC वित्त वर्ष 2022-23 की अंतिम तिमाही में एकल आधार पर 4,425 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है. Tata Power का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 48% से अधिक बढ़कर 939 करोड़ रुपए पहुंच गया था. इसी तरह, TVS Motor का मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 21 फीसदी की छलांग के साथ 336 करोड़ रुपए रहा.

MACD के संकेत 
अब MACD के रुझान की बात करते हैं. मूमेंटम इंडिकेटर MACD के मुताबिक, आज MMTC, Orient Green, Usha Martin और Paytm के शेयरों में तेजी आ सकती है. जबकि Tata Motors, Petronet LNG, Minda Corporation, Triveni Turbine और Tejas Networks में गिरावट के संकेत हैं. यानी अगर आपने इन शेयरों में पैसा लगाया है या लगाने का सोच रहे हैं, तो बारीकी से नजर बनाए रखें. MMTC Ltd का शेयर कल 7.33% की तेजी के साथ 30.75 रुपए पर पहुंच गया था. 

तेजी वाला रिकॉर्ड
Orient Green Power Company Ltd के शेयर भी गुरुवार को करीब 9% की रफ्तार से दौड़ लगा रहे थे. 9.75 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर पिछले 5 दिनों में भी 8.33% चढ़ चुका है. Usha Martin भी बीते कारोबारी सत्र में 5.94% की तेजी के साथ 231 रुपए पर बंद हुआ था. बीते 5 दिनों में भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया है. इसी तरह, Paytm यानी One 97 Communications का शेयर भी कल तेजी के साथ बंद हुआ. हालांकि, तेजी महज 1.19% की रही. फिलहाल ये शेयर 670 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

14 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

14 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

17 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

19 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

16 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

14 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

17 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.