होम / बिजनेस / Stock Market: आज इन शेयरों पर रखें नजर, बन रही है मुनाफा कमाने की गुंजाइश! 

Stock Market: आज इन शेयरों पर रखें नजर, बन रही है मुनाफा कमाने की गुंजाइश! 

शेयर बाजार में आज भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए पिछले हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन गिरावट वाला रहा था. लगभग सभी सेक्टर्स में बिकवाली हावी रहने के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद हुए थे. इस दौरान, BSE सेंसेक्स 365.5 अंक गिरकर 64886.51 और NSE निफ्टी 120.90 अंक फिसलकर 19265.80 पर बंद हुआ. आज यानी सोमवार को भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें हैं तेजी के संकेत
सबसे पहले मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की बात करते हैं. MACD ने आज HDFC AMC, Indiabulls Real Estate, Indiabulls Housing Finance, Quick Heal Technologies, Persistent Systems, Narayana Hrudayalaya और Voltas में तेजी दर्शाई है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट की एडवाइस लेने न भूलें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसके साथ ही MACD ने कुछ शेयरों में नरमी के संकेत भी दिए हैं, यानी उनमें गिरावट देखने को मिल सकती है. इस लिस्ट में अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises, India Cements, Time Technoplast, IDFC और Indian Bank शामिल हैं.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब जानते हैं कि ऐसे कौनसे शेयर हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. Indiabulls Housing, Kaynes Technology, Syrma SGS, KFin Technologies और First Source के शेयरों में निवेशक खास दिलचस्पी दिखा रहे हैं. वह इनमें पैसा लगा रहे हैं और इस वजह से इन शेयरों में मजबूत खरीदारी का माहौल बन गया है. इनमें से कुछ शेयर अपना 52 वीक का हाई लेवक क्रॉस कर गए हैं और कुछ इसके करीब हैं. इसी तरह, कुछ कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की खास दिलचस्पी नहीं बची है. वे अपने शेयर बेच रहे हैं और बिकवाली का दबाव दिखाई देने लगा है. लिहाजा, आज Jio Financial Services के साथ-साथ Hotel Rugby, Penta Gold और Vedanta में निवेश को लेकर सावधान रहें. बता दें कि मुकेश अंबानी की कंपनी Jio Financial Services लिस्टिंग के बाद से ही उतार-चढ़ाव से गुजर रही है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago