होम / बिजनेस / Stock Market: अभी से जान लीजिए, अगले हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल!

Stock Market: अभी से जान लीजिए, अगले हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल!

शेयर बाजार में तेजी का दौर लौट आया है. गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी मार्केट तेजी के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ. इस दौरान, 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 178.58 अंक (0.25%) की बढ़त के साथ 72,026.15 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 52.20 अंक (0.24%) चढ़कर 21,710.80 के लेवल पर बंद हुआ. Sensex की कंपनियों में L&T, TCS, HCL, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, Wipro के साथ-साथ बैंकिंग सेक्टर के एक्सिस बैंक, ICICI  बैंक मुनाफे में रहे. जबकि एशियन पेंट्स, JSW स्टील, HDFC बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में नरमी देखने को मिली.

इन पर निर्भर रहेगी चाल
अगले सप्ताह कई दिग्गज कंपनियों के फाइनेंशियल रिजल्ट आने वाले हैं. ऐसे में मार्केट की चाल काफी हद तक इन परिणामों पर निर्भर करेगी. इसके अलावा, विदेशी निवेशकों का रुख भारतीय बाजार के प्रति कैसा रहता है, ये भी महत्वपूर्ण है. आमतौर पर जब विदेशी निवेशक बिकवाली करते हैं, तो मार्केट धड़ाम से नीचे आ जाता है. पिछले कुछ दिनों में इन इन्वेस्टर्स ने मार्केट में अच्छा निवेश किया है, उनका भारतीय शेयर बाजार पर भरोसा बढ़ा है. लिहाजा, बाजार की शुरुआत अगले सप्ताह तेजी के साथ होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें - 2024 के पहले आईपीओ से हुई छप्‍पर फाड़ कमाई, तीन गुना तक मिला मुनाफा

इन शेयरों पर रखें नजर 
ऐसे कुछ शेयर हैं, जिन पर अगले सप्ताह नजर रखना जरूरी है. उदाहरण के तौर पर गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (GAIL) ने 2026 वर्ष से अगले 10 सालों के लिए नीदरलैंड्स की एनर्जी कंपनी Vitol से प्रतिवर्ष 10 लाख टन LNG खरीद के लिए एक समझौता किया है. इस सौदे के तहत, Vitol अपने ग्लोबल LNG पोर्टफोलियो से भारत में गेल को LNG की आपूर्ति करेगी. इस डील का असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा, कजारिया सिरामिक्स लिमिटेड, वेसुवियस इंडिया लिमिटेड, एक्सिस बैंक, विप्रो, इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों पर भी नजर रखें. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.  


(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

यूके कोर्ट से नीरव मोदी को बड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश

अदालत ने नीरव मोदी को लगभग 10.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है. यह रकम उन कर्जों से जुड़ी है, जिनकी व्यक्तिगत गारंटी नीरव मोदी ने दी थी.

29 minutes ago

Meta-CRED डील पर उठे बड़े सवाल, डेटा स्वामित्व और गोपनीयता पर छिड़ी नई बहस

व्हाट्सऐप, क्रेड और भारतीय उपभोक्ताओं के डेटा को लेकर सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

59 minutes ago

शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, क्या आज भी जारी रहेगी गिरावट? निवेशकों की नजर ग्लोबल संकेतों पर

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 893.39 अंक गिरकर 76,200.68 पर बंद हुआ था. वहीं NSE एनएसई निफ्टी 278.80 अंक टूटकर 23,824.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

1 hour ago

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

17 hours ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, क्या आज भी जारी रहेगी गिरावट? निवेशकों की नजर ग्लोबल संकेतों पर

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 893.39 अंक गिरकर 76,200.68 पर बंद हुआ था. वहीं NSE एनएसई निफ्टी 278.80 अंक टूटकर 23,824.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

1 hour ago

सैमसोनाइट के बोर्ड में समीर सुनेजा की एंट्री, वैश्विक उपभोक्ता अनुभव को मिलेगा नया आयाम

समीर सुनेजा के पास उपभोक्ता वस्तु उद्योग में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है. उन्हें बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन, नवाचार, ब्रांड प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार का व्यापक अनुभव हासिल है.

44 minutes ago

यूके कोर्ट से नीरव मोदी को बड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश

अदालत ने नीरव मोदी को लगभग 10.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है. यह रकम उन कर्जों से जुड़ी है, जिनकी व्यक्तिगत गारंटी नीरव मोदी ने दी थी.

29 minutes ago

Meta-CRED डील पर उठे बड़े सवाल, डेटा स्वामित्व और गोपनीयता पर छिड़ी नई बहस

व्हाट्सऐप, क्रेड और भारतीय उपभोक्ताओं के डेटा को लेकर सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

59 minutes ago

मार्केटिंग का सबसे बड़ा बदलाव, अब क्रिएटर्स बन रहे हैं रणनीतिक बिजनेस पार्टनर

भारत में डिजिटल खरीदारी अब काफी हद तक विजुअल, मोबाइल-केंद्रित और क्रिएटर-आधारित हो चुकी है, जिसे 49.1 करोड़ से अधिक सक्रिय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और ई-रिटेल के तेज विस्तार से बल मिला है.

19 hours ago