✕

होम / बिजनेस / किन शेयरों पर दांव के साथ करें सप्ताह की शुरुआत, यहां देख लें पूरी लिस्ट

किन शेयरों पर दांव के साथ करें सप्ताह की शुरुआत, यहां देख लें पूरी लिस्ट

शेयर बाजार के लिए आज का दिन कैसे रहेगा, सटीक तौर पर कहना मुश्किल है लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत ज़रूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए पिछला सप्ताह मिला-जुला रहा. इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स  1293 अंक उछलकर 81,332.72 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह,  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 428.75 अंकों की बढ़त के साथ 24,834.85 अंक के नए शिखर पर पहुंच गया. सेंसेक्स और निफ्टी के अधिकांश शेयर शुक्रवार को लाभ में रहे. निफ्टी के 50 में से 47 ग्रीन जोन में बंद हुए और तीन नुकसान में रहे. जबकि सेंसेक्स में शामिल नेस्ले को छोड़कर अन्य सभी शेयरों की प्रॉफिट के साथ क्लोजिंग हुई. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें हैं तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए छह शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. JM Financial, Indian Hotels, ICICI Prudential Life Insurance, AstraZeneca, Nuvama Wealth Management और AU Small Finance Bank में आज उछाल देखने को मिल सकता है. इसका मतलब है कि इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनमें आ सकती है मंदी
इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है. Metro Brands, SJVN, SBI, Sumitomo Chemical, Bharti Airtel और Apollo Hospital में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर शुक्रवार को बढ़त के साथ 859.95 रुपए पर बंद हुए थे. जबकि इससे पहले के पांच सत्रों में इसमें 3.37% की गिरावट आई थी.  मेट्रो ब्रांड्स के लिए भी पिछले सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन अच्छा रहा. ये शेयर करीब 2 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,320 रुपए पर बंद हुआ. SJVN ने पिछले सत्र में शानदार 4.93% की तेजी दर्ज की. 148 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते पांच सत्रों में भी पॉजिटिव रहा है.

इन पर भी रखें नजर
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. इस लिस्ट में आज PI Industries, Firstsource, Mphasis, Indus Towers, Ashok Leyland, Divis Labs और Cipla का नाम शामिल है. इस हफ्ते बाजार की चाल की बात करें, वो कई कारकों पर निर्भर करेगी. इस हफ्ते कई कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं. मुख्यतौर पर इसमें SBI, ITC, टाटा स्टील, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा मोटर्स, टाइटन कंपनी, कोल इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, डिविस लैबोरेटरीज और सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज शामिल हैं. इसके अलावा, इस सप्ताह कुछ आईपीओ भी आने वाले हैं.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

15 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

16 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

17 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

18 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

15 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

11 hours ago