✕

होम / बिजनेस / इन शेयरों पर दांव से करें नए सप्ताह की शुरुआत, तेजी के मिले हैं संकेत!

इन शेयरों पर दांव से करें नए सप्ताह की शुरुआत, तेजी के मिले हैं संकेत!

शेयर मार्केट में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली थी. इसी के साथ सेंसेक्स में कुछ सत्रों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए पिछला सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहा. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 269.03 अंक गिरकर 77,209.90 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 65.90 अंक फिसलकर 23,501.10 पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, L&T, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले जैसे दिग्गज शेयर भी लाल निशान पर कारोबार करते नजर आए. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें उछाल संभव 
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए GM Breweries, Kirloskar Oil Engines, Jindal Steel & Power, Lux Industries, Ircon International और KSB में तेजी एक संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में आज उछाल देखने को मिल सकता है. ऐसे में यदि आप दांव लगाते हैं तो मुनाफे की संभावना भी बनी रहेगी. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर नजर में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनमें आ सकती है मंदी
इसी तरह, MACD ने Bajaj Auto, TVS Motor, Symphony, Supreme Industries, Mahindra & Mahindra, HG Infra Engineering और CAMS पर मंदी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. बजाज ऑटो के शेयर शुक्रवार को 0.47% की गिरावट के साथ 9,587 रुपए पर बंद हुए थे. बीते 5 कारोबारी सत्र भी इसके लिए अच्छे नहीं रहे हैं. इस दौरान इसमें 2.77% की नरमी आई है. TVS मोटर्स के शेयर कल बढ़त के साथ 2,430 रुपए पर बंद हुए थे. लेकिन इससे पहले के 5 सत्रों में इसमें 0.67% की गिरावट दर्ज हुई हुई. 

इनमें मजबूत खरीदारी 
अब उन शेयरों के बारे में भी जान लेते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Raymond, Suzlon Energy, Titagarh Wagons, Kalyan Jewellers, CE Info Systems, Zensar Tech और Bayer Cropscience का नाम शामिल है. रेमंड के शेयर पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन करीब 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,521.50 रुपए पर बंद हुए थे. इस साल अबतक ये शेयर 44.99% का रिटर्न दे चुका है. Suzlon Energy के शेयर भी शुक्रवार को पांच प्रतिशत की मजबूती के साथ 53.05 रुपए पर बंद हुए. Titagarh Rail Systems या Titagarh Wagons के शेयरों में शुक्रवार को लगभग सात प्रतिशत की तेजी आई और यह 1,595 रुपए पर बंद हुआ.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

3 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

3 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

5 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

6 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

9 hours ago

बड़ी खबरें