✕

होम / बिजनेस / Stock Market: आज अडानी के शेयर करा सकते हैं कमाई, नज़र आ रहे हैं तेजी के संकेत!

Stock Market: आज अडानी के शेयर करा सकते हैं कमाई, नज़र आ रहे हैं तेजी के संकेत!

अदानी समूह के शेयरों में हाल ही में आई सुनामी के बाद अब एक बार फिर से तेजी का रुख है. आज भी उनमें उछाल संभव है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार के लिए कल का दिन अच्छा रहा. विदेशी निवेशकों ने जहां बाजार में पैसा लगाया. वहीं, अडानी की कंपनियों के शेयरों में भी जमकर खरीदारी हुई. इससे उतार-चढ़ाव का सामना कर रहा मार्केट उछाल के साथ बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 230.02 अंक चढ़कर 80,234.08 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 80.40 अंकों की बढ़त के साथ 24,274.90 के लेवल पर पहुंच गया. सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 फायदे में रहीं, जिसमें अडानी पोर्ट्स सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला.

इनमें उछाल संभव
आज कुछ शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. दरअसल, इन शेयरों में मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. वजह है उनका अपने 52 वीक के हाई लेवल को पार करना. इस लिस्ट में Adani Power, Adani Enterprises, Adani Total Gas, Adani Green Energy, Adani Transmission, Aster DM Health और Engineers India का नाम शामिल है. लिहाजा आज इन शेयरों पर नज़र रखें. कल भी अडानी के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी.

इनमें गिरावट के संकेत
वहीं, MACD ने Investments, Fortis Healthcare and Bajaj Holdings, Rainbow Children's Medicare, UNO Minda, Elgi Equipments, Prestige Estate और WABCO India में मंदी के संकेत दिए हैं. यानी इनमें गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा आज इनमें निवेश को लेकर सावधानी बरतें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

5 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

7 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

7 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

8 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

8 hours ago

बड़ी खबरें