✕

होम / बिजनेस / Stock Market: आज भी हाई रहेगा बाजार का जोश, इन शेयरों में आ सकता है उछाल!

Stock Market: आज भी हाई रहेगा बाजार का जोश, इन शेयरों में आ सकता है उछाल!

शेयर बाजार कल अच्छी-खासी बढ़त के साथ बंद हुआ था. आज भी उसमें तेजी की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन आई सुनामी से बाहर निकल आया है. बुधवार यानी कल मार्केट उछाल के साथ हरे निशान पर बंद हुआ. इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 2,303.19 अंकों की तेजी के साथ 74,382.24 पहुंच गया. इस उछाल में खासतौर पर बैंक, ऑटो और पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में लिवाली ने योगदान दिया. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 735.85 अंक मजबूत होकर 22,620.35 पर बंद हुआ. सेंसेक्स में शामिल सभी 30 शेयर कल लाभ में रहे. चलिए जानते हैं कि आज बाजार की चाल कैसी रह सकती है और किन शेयरों के ट्रेंड में रहने की संभावना है.  

MACD ने दिए ये संकेत 
अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि नरेंद्र मोदी ही तीसरी बार देश का नेतृत्व करेंगे. उनके नेतृत्व में NDA की सरकार बनने जा रही है. लिहाजा, बाजार में तेजी बने रहने की उम्मीद है. वहीं, मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज कुल 7 शेयरों पर तेजी का रुख दर्शाया है. MACD की मानें तो Godrej Consumer Products, Marico, Mahindra & Mahindra, Sanofi India, Britannia Industries, Zydus Wellness और Aurobindo Pharma के भाव आज चढ़ सकते हैं. जबकि MACD ने Cochin Shipyard, Thermax, Bharat Dynamics, Netweb Technologies और Titagarh Rail Systems में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है,

इनमें दिखी मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. Bajaj Auto, Hero MotoCorp, M&M, Divi's Labs और Britannia निवेशकों की पसंद बने हुए हैं. इन शेयर ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी का संकेत देता है. बजाज ऑटो के शेयर कल तीन प्रतिशत से अधिक के उछाल के साथ 9,554.95 रुपए पर बंद हुए थे. Hero MotoCorp कल करीब छह प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,625 रुपए पर पहुंच गए. M&M यानी Mahindra And Mahindra की बात करें तो कंपनी के शेयर 6% से अधिक की छलांग के साथ 2,728.90 रुपए पर बंद हुए. वहीं, GMM Pfaudler, Anupam Rasayan और EPL में बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

5 minutes ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

1 hour ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

3 hours ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

7 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

7 hours ago

बड़ी खबरें