होम / बिजनेस / Stock Market: आज किन शेयरों पर लुटाएं प्यार और किनसे बनाएं दूरी, यहां मिलेगी डिटेल पूरी
Stock Market: आज किन शेयरों पर लुटाएं प्यार और किनसे बनाएं दूरी, यहां मिलेगी डिटेल पूरी
शेयर बाजार से आज मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. वहीं, कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार शुभ रहा. सोमवार की गिरावट मंगलवार को गुडबाय कह गई और बाजार तेजी के साथ बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 122.10 अंक की बढ़त के साथ 71,437.19 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 34.45 अंक चढ़कर 21,453.10 के लेवल पर बंद हुआ. इसी तरह, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट भी बढ़त के साथ कारोबार करते रहे. जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा. आज यानी बुधवार को बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.
इनमें आ सकती है तेजी
अब चलिए जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने क्या संकेत दिए हैं. MACD ने कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में नरमी का रुख दर्शाया है. सबसे पहले तेजी के संकेत वाले शेयरों के बारे में जानते हैं. इस लिस्ट में Varun Beverages, Aarti Drugs, Campus Activewear, Gland Pharma, Motherson Sumi Wiring India और Zydus Lifesciences का नाम शामिल है. वरुण बेवरेजेज के शेयर कल करीब 4 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,174 रुपए पर बंद हुए थे. इसी तरह, Aarti Drugs के शेयर 5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 518.70 रुपए पर पहुंच गए थे. इस स्टॉक ने बीते 5 कारोबारी दिनों में 8.51% का रिटर्न दिया है. आज भी इन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.
इनमें आ सकती है मंदी
वहीं, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं, जिसका मतलब है कि इन शेयरों में आज गिरावट आ सकती है. इस लिस्ट में Aegis Logistics, 3M India, Bank of India, Kajaria Ceramics, Nippon Life India Asset Management और Fortis Healthcare शामिल हैं. 3M India की बात करें, तो 31,233.35 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुआ था. इसी तरह, बैंक ऑफ इंडिया के शेयर करीब डेढ़ प्रतिशत की बढ़त 113.15 रुपए पर पहुंच गए थे. Aegis Logistics में भी 2.10% की उछाल देखने को मिली थी. ये शेयर 376.40 रुपए के भाव पर मिल रहा है. इसी तरह, Fortis Healthcare कल बढ़त के साथ 399 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. आज इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधानी बरतें.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स