होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज ये शेयर पकड़ सकते हैं रफ्तार, बनाए रखें नजर

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज ये शेयर पकड़ सकते हैं रफ्तार, बनाए रखें नजर

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. आज भी मार्केट में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार के अच्छे दिनों की शुरुआत अभी तक नहीं हो पाई है. गुरुवार को भी बाजार में नरमी रही. इस दौरान, बीएसई सेंसेक्स 139.18 अंक टूटकर 59,605.80 और एनएसई निफ्टी 43.05 अंक गिरकर 17,511.25 पर बंद हुआ. इस गिरावट के पीछे घरेलू के साथ-साथ कई अंतर्राष्ट्रीय कारण रहे. यह लगातार 5वां कारोबारी सत्र था, जब बाजार में गिरावट दर्ज की गई. आज यानी सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. 

इनमें दिख रहे तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, गेल, कोफोर्ज (Coforge), रेलिगेयर एंटरप्राइजेज  और निप्पन लाइफ एएमसी में तेजी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में आज तेजी देखने को मिल सकती है. इसी तरह, MACD के मुताबिक, L&T, Poonawalla Fincorp, Titan, H.G. Infra और एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट इंडिया के शेयरों में गिरावट आ सकती है.

ऐसा रहा पिछला प्रदर्शन
अब बात कर लेते हैं तेजी के संकेत वाले शेयरों के पिछले प्रदर्शन पर, ताकि आपको मुनाफे वाला शेयर पकड़ने में आसानी हो. Shipping Corporation of India का शेयर कल धमाकेदार उछाल के साथ बंद हुआ. 9 प्रतिशत से ज्यादा ऊपर चढ़कर ये 125.80 रुपए के लेवल पर पहुंच गया. इसने पिछले 5 दिनों में भी तेजी दर्ज की है. GAIL के शेयरों में गुरुवार को 2.72% की तेजी आई और यह 98.15 के स्तर पर बंद हुआ. इसका 52 वीक का हाई लेवल 115.67 रुपए है. 

ग्रीन लाइन पर शेयर
Coforge Ltd के शेयर में पिछले कारोबारी सत्र में दो फीसदी के आसपास उछाल देखने को मिला. ये शेयर फिलहाल 4,415 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. Religare Enterprises भी कल गिरते बाजार में बढ़त के साथ बंद हुआ. 154.30 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर ने पिछले 5 दिनों से ग्रीन लाइन पकड़ रही है. Nippon Life India Asset Management के शेयर गुरुवार को 1.28% चढ़कर 221.05 रुपए पर बंद हुए. आज भी इन सभी शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

ये शेयर रहेंगे खबरों में 
इसके अलावा, Nazara Technologies, Tata Motors, Eicher Motors, Suzlon Energy, Nazara Technologies और Alkem Laboratories की आज इन्वेस्टमेंट मीट है. लिहाजा, इन कंपनियों के शेयर खबरों में बने रह सकते हैं. साथ ही भारत फोर्ज (Bharat Forge), केएसबी (KSB), सनोफी इंडिया (Sanofi India) और नाहर इंडस्ट्रियल एंटरप्राइजेज (Nahar Industrial Enterprises) के शेयरों में भी आज तेजी आ सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

12 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

15 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

12 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

20 hours ago