✕

होम / बिजनेस / बहन को गिफ्ट देने के लिए चाहिए कुछ एक्स्ट्रा पैसा? आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

बहन को गिफ्ट देने के लिए चाहिए कुछ एक्स्ट्रा पैसा? आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

रक्षा बंधन के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी नहीं है, मार्केट में सामान्य दिनों की तरह ही ट्रेडिंग होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार मंगलकारी साबित हुआ. इस दौरान, BSE सेंसेक्स 79 अंक चढ़कर 65,076 और NSE निफ्टी 37 अंक उछलकर 19,343 के लेवल पर बंद हुआ. मंगलवार को रियल्टी, मेटल और पावर शेयरों में अच्छी-खासी तेजी देखी गई. जबकि FMCG और फार्मा सेक्टर के शेयर दबाव में नजर आए. आज बाजार की चाल कैसी रहेगी, इस बारे में सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं. चलिए उन पर नजर डालते हैं.  

इनमें हैं तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज जिन शेयरों में तेजी का संकेत दर्शाया है, उनमें Piramal Enterprises, Navin Fluorine International, SJVN, Equitas Small Finance Bank, JSW Energy, Kitex Garments, Praj Industries और RCF शामिल हैं. RCF का मतलब है Rashtriya Chemicals and Fertilizers, इस खाद कंपनी का शेयर मंगलवार को 2.58% की तेजी के साथ 125.30 रुपए पर बंद हुआ था. बीते 5 दिनों में इसने अपने निवेशकों को 11.28% का रिटर्न दिया है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. आज Bank of Maharashtra के साथ-साथ Dhanalakshmi Bank, Sterlite Technologies और Navneet Education में गिरावट देखने को मिल सकती है.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब बात करते हैं उन शेयरों की जिनमें मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. कहने का मतलब है कि निवेशकों की दिलचस्पी इन शेयरों में बनी हुई है और वो लगातार खरीदारी कर रहे हैं. इस लिस्ट में Finolex Industries, Suzlon Energy Ltd, BEML, Gujarat Pipavav, Vaibhav Global और Vardhman Textiles का नाम शामिल है. Gujarat Pipavav का शेयर कल 7.11% के उछाल के साथ 128 रुपए पर बंद हुआ था. इसका पिछले 5 दिनों का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. वहीं, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है. Omaxe, Steel Exchange, Penta Gold और Rajesh Exports में निवेशकों की अब खास दिलचस्पी नजर नहीं आ रही है. इस वजह से इनमें बिकवाली का दबाव है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

21 hours ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

22 hours ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

23 hours ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

23 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

1 day ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.

17 hours ago