होम / बिजनेस / Stock Market: अमीरों वाली फीलिंग के लिए आज इन शेयरों पर दांव लगाकर कहें 2023 को गुडबाय

Stock Market: अमीरों वाली फीलिंग के लिए आज इन शेयरों पर दांव लगाकर कहें 2023 को गुडबाय

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस साल के आखिरी के कुछ दिन शेयर बाजार (Stock Market) के लिए अच्छे गुजरे हैं. कल यानी गुरुवार को भी बाजार तेजी के साथ कारोबार करता नजर आया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 371.95 अंक चढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर 72,410.38 पर बंद हुआ. एक समय यह 445.91 अंक तक उछल गया था, लेकिन बाद में इसमें कुछ नरमी दर्ज की गई. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 123.95 अंकों की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर 21,778.70 पर बंद हुआ. आज शेयर बाजार के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबार दिन है, चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD ने दिए ये संकेत
शुरुआत MACD के संकेतों से करते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज GSK Pharma, Macrotech Developers, MRF, Emami, Lupin और Macrotech Developers में तेजी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में आज उछाल देखने को मिल सकता है और आपके लिए आपके लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश निर्मित हो सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है. इस लिस्ट में GMR Airports Infrastructure, Indian Oil Corporation, Linde India, Central Bank, UTI AMC और Quess Corp शामिल हैं. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.

इनमें है मजबूत खरीदारी 
अब उन शेयरों की बात करते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इसमें NTPC, Coal India, Hero MotoCorp, Power Grid, Nestle, Tata Motors और M&M का नाम शामिल है. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. सरकारी स्वामित्व वाली एनटीपीसी ने अपने ग्रीन एनर्जी कारोबार को लेकर बड़ी योजना बनाई है. कंपनी अगले एक-दो सालों में ग्रीन एनर्जी कारोबार को अलग करके शेयर बाजार में सूचीबद्ध करा सकती है. इस खबर के बाद से ही कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है. टाटा मोटर्स के शेयर कल करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 754.85 रुपए पर बंद हुए थे. इसी तरह, कोल इंडिया के शेयरों में भी कल चार प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई. ये स्टॉक 381 रुपए के लेवल पर पहुंच गया है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

3 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

3 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.