होम / बिजनेस / Stock Market: आज इन शेयरों पर दांव लगाकर वीकेंड के लिए जेब कर सकते हैं भारी!

Stock Market: आज इन शेयरों पर दांव लगाकर वीकेंड के लिए जेब कर सकते हैं भारी!

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए गुरुवार अच्छा रहा. बाजार ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार करता रहा और अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 490.97 अंक चढ़कर 71,847.57 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 141.25 अंकों की उछाल के साथ 21,658.60 पॉइंट्स पर पहुंच गया. सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई. कंपनी का शेयर 4.25% मजबूत हुआ. इसके साथ ही NTPC भी करीब 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.  

उनमें दिखेगा उतार-चढ़ाव
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Bandhan Bank, Bank of India, Prestige Estate, HLE Glasscoat, Bajaj Finance और FDC में तेजी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों के भाव चढ़ सकते हैं और उनमें निवेश आपको मुनाफा कमाकर दे सकता है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का भी रुख दर्शाया है. इस लिस्ट में RHI Magnesita India, Varun Beverages, Varroc Engineering, Bharat Forge, JSPL और Graphite India शामिल हैं. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.

ये भी पढ़ें - Bharat के बढ़ते प्रभाव से China का बदला मिजाज, परेशानी बढ़ाने वाला अब तारीफ में पढ़ रहा कसीदे

इनमें है मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. NTPC, Tata Consumer Products, ONGC, Power Grid, IndusInd Bank, Sun Pharma और Bharti Airtel ऐसे स्टॉक हैं, जिनमें निवेशकों का भरोसा कायम है. निवेशक बिकवाल के बजाए लिवाल बने हुए हैं और इन शेयरों में मजबूत खरीदारी निर्मित हो रही है. Tata Consumer Products के शेयर कल यानी गुरुवार को 3.57% की बढ़त के साथ 1,123.65 रुपए पर बंद हुए थे. इसी तरह, ONGC के स्टॉक में 3% की मजबूती देखने को मिली थी. ये शेयर 214.50 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. लिहाजा, इन शेयरों पर नजर बनाए रखें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago