होम / बिजनेस / Stock Market: बीजेपी वाली स्माइल के लिए आज इन शेयरों पर लगाएं दांव!

Stock Market: बीजेपी वाली स्माइल के लिए आज इन शेयरों पर लगाएं दांव!

शेयर बाजार से आज भी मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. साथ ही कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लगातार तीन दिन दौड़ने के बाद शेयर बाजार (Stock Market) की रफ्तार गुरुवार को थम गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स 132.04 अंक की गिरावट के साथ 69,521.69 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 36.55 अंक लुढ़ककर 20,901.15 पर बंद हुआ. हालांकि, इस दौरान कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी बरकरार रही. आज शेयर बाजार के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज भी मार्केट से मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है. चलिए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD ने दिए ये संकेत
सबसे पहले जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के आज के लिए क्या संकेत हैं. MACD ने आज Nestle India, Thermax, Birlasoft, Godrej Properties, United Spirits और Lemon Tree Hotelsa पर तेजी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. जाहिर है ऐसे में यदि आप इन शेयरों पर दांव लगाते हैं, तो मुनाफा भी कमा सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. वहीं, MACD ने कुछ शेयरों मंदी के संकेत भी दिए हैं, जिनमें Page Industries, Blue Star, CAMS, eClerx Services, Tata Investment और Cera Sanitary का नाम शामिल है. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधानी बरतें.

ये भी पढ़ें ED की चार्जशीट में आया इस स्मार्टफोन कंपनी का नाम, जानिये क्या है पूरा मामला?

इनमें है मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों की बात करते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. Adani Ports, Power Grid, Grasim Industries, NTPC, UltraTech Cement, Eich Motors और Titan Company के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी कायम है. निवेशक इन शेयरों को लेकर लिवाल बने हुए है, इसलिए इनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. अडानी पोर्ट्स की बात करें, तो कल के गिरावट वाले बाजार में भी ये शेयर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा था. इसमें 2.56% की उछाल आई और यह 1,044 रुपए के लेवल पर पहुंच गया. पावर ग्रिड कारपोरेशन के शेयर कल करीब तीन फीसदी के उछाल के साथ 229.75 रुपए पर बंद हुए थे. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

10 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

11 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

12 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

14 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

15 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

11 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.