✕

होम / बिजनेस / शेयर मार्केट लगातार तीसरे दिन लड़खड़ाया, निवेशकों के डूबे लगभग ₹6 लाख करोड़

शेयर मार्केट लगातार तीसरे दिन लड़खड़ाया, निवेशकों के डूबे लगभग ₹6 लाख करोड़

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 457.26 लाख करोड़ रुपये हो गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गुरुवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों की बिकवाली के चलते जोरदार गिरावट देखने को मिली है. बजाज ऑटो समेत दूसरे ऑटो शेयरों में गिरावट के चलते ये सुनामी आई है. इसके अलावा एफएमसीजी और बैंकिंग शेयरों में भी जोरदार बिकवाली देखी गई. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी इस गिरावट की मार पड़ी है. बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 500 अंकों नीचे गिरकर 81006 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 221 अंकों की गिरावट के साथ 24,750 अंकों पर क्लोज हुआ है.

सबसे ज्यादा चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 9 शेयर आज हरे निशान में हुए. इसमें टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों में 2.95 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही. इसके बाद इंफोसिस (Infosys), पावर ग्रिड (Power Grid), लर्सन एंड टुब्रो (L&T) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर 0.64 फीसदी से लेकर 2.77 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए. वहीं सेंसेक्स के बाकी 21 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें नेस्ले इंडिया (Nestle India) का शेयर 3.45 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) और टाइटन (Titan) के शेयरों में 2.34 फीसदी से 3.34% तक की गिरावट देखी गई.

BSE के 2,691 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,064 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 1,272 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,691 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 101 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 245 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 35 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों के ₹6 लाख करोड़ डूबे

भारतीय शेयर बाजार में आई तेज गिरावट के चलते गुरुवार के सत्र में निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 17 अक्टूबर को घटकर 457.26 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 16 अक्टूबर को 463.29 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.03 लाख करोड़ रुपये घटा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.03 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है.
 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

9 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

10 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

13 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

15 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

10 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

9 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

10 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

13 hours ago