✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 144 अंक चढ़ा; निफ्टी 25 हजार के करीब पंहुचा

शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 144 अंक चढ़ा; निफ्टी 25 हजार के करीब पंहुचा

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 0.07 प्रतिशत या 16.50 अंक की बढ़त लेकर 25 हजार के करीब 24,998.45 अंक पर बंद हुआ

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गुरुवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ है. बैंकिंग, एनर्जी शेयरों में खरीदारी के चलते ये तेजी रही है. हालांकि आईटी, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में गिरावट ने बाजार को ऊपरी लेवल से नीचे गिरा दिया. मिडकैप स्टॉक्स ने भी निराश किया है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 144 अंकों के उछाल के साथ 81,611 अंकों पर क्लोज हुआ है. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24,998 अँकों पर क्लोज हुआ है.

चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 स्टॉक्स तेजी के साथ और 9 गिरकर बंद हुए. निफ्टी के 50 शेयरों में 23 तेजी के साथ और 27 गिरकर बंद हुए. सेंसेक्स पर Kotak Bank, JSW Steel, HDFC Bank, IndusInd Bank, Power Grid, Maruti जैसे शेयरों में तेजी दर्ज हुई. वहीं Tech Mahindra, Sun Pharma, Tata Motors, Titan, LT, TCS जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज हुई. वहीं, Nifty पर Kotak Bank, JSW Steel, HDFC Bank, BEL IndusInd Bank जैसे शेयरों में तेजी दर्ज हुई. वहीं Cipla, Tech Mahindra, Trent, Sun Pharma और Infosys जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज हुई.

सेक्टरोल अपडेट 

आज के कारोबार में बैंकिंग, ऑटो, मेटल्स, एनर्जी, इंफ्रा शेयर तेजी के साथ बंद हुए. जबकि आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल एस्टेट, मीडिया, कंज्यूम ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस स्टॉक्स गिरकर बंद हुए. मिडकैप स्टॉक्स में गिरावट के चलते निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 166 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है तो निफ्टी का स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ क्लोज हुआ है. आज के कारोबार में बाजार का मार्केट कैप फ्लैट 462.22 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ है.

निवेशकों की दौलत में ₹5,220.67 करोड़ की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 9 अक्टूबर 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,62,14,144.39 करोड़ रुपये था. आज यानी 10 अक्टूबर 2024 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह 4,62,08,923.72 करोड़ रुपये रह गया. इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 5,220.67 करोड़ रुपये घट गई है. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,562.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,508.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

13 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

19 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago