✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार की नए रिकॉर्ड पर हुई क्लोजिंग, सेंसेक्स और निफ्टी ने रचा इतिहास

शेयर बाजार की नए रिकॉर्ड पर हुई क्लोजिंग, सेंसेक्स और निफ्टी ने रचा इतिहास

शेयर बाजार ने एक बार फिर से रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सेंसेक्स पहली बार 78 हजार अंकों को पार कर गया है. दूसरी ओर निफ्टी 23,700 अंकों के पार चला गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में एक बार फिर ऐतिहासिक हाई पर क्लोज हुआ है. बीएसई सेंसेक्स पहली बार 78000 के पार जाकर क्लोज हुआ है तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी पहली बार 23,700 के आंकड़े के पार जाकर बंद हुआ है. आज के ट्रेड में निफ्टी बैंक में 1000 अंकों से ज्यादा का उछाल देखने को मिला और निफ्टी बैंक भी रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 720 अंकों के उछाल के साथ 78,054 अंकों पर बंद हुआ है तो निफ्टी 185 अंकों के उछाल के साथ 23,722 पर क्लोज हुआ है.   

चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए. इसमें भी एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 3.66 फीसदी की तेजी रही. इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 1.56% से लेकर 2.91 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.
वहीं सेंसेक्स के बाकी 14 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) का शेयर 1.88 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. इसके अलावा एशियन पेंट्स (Asian Paints), टाटा स्टील (Tata Steel), नेस्ले इंडिया (Nestle India) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर क्रमश: 0.52% से लेकर 1.16% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए.

2,077 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,000 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला, इसमें से 1,805 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं 2,077 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 118 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 312 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 21 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों ने कमाएं 16,000 करोड़ 

बीएसई (BSE) में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 25 जून को बढ़कर 435.76 लाख करोड़ रुपये पहुंच आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 24 जून को 435.60 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 16,000 करोड़ रुपये बढ़ा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 16,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

1 hour ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

1 hour ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

3 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

4 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

7 hours ago

बड़ी खबरें