✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में बहार, डिमैट अकाउंट की बढ़ी रफ्तार, कुल संख्या अब 16 करोड़ के पार

शेयर बाजार में बहार, डिमैट अकाउंट की बढ़ी रफ्तार, कुल संख्या अब 16 करोड़ के पार

पिछले चार महीनों की तुलना में जून 2024 में सबसे ज्यादा नए डिमैट अकाउंट्स खोले गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय से भारतीय मार्केट में विदेशी इंवेस्टर्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. विदेशी इंवेस्टर्स की यह दिलचस्पी पिछले महीने और भी बढ़ी है. यही वजह है कि जून महीने में नए डीमैट अकाउंट्स (Demat Account) की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. पिछले चार महीनों की तुलना में जून महीने में सबसे ज्यादा नए डिमैट अकाउंट्स खुले हैं.

चौथी बार नए अकाउंट्स की संख्या 40 लाख पार 

सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विस और नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, जून में खोले गए डीमैट खातों की संख्या 42.4 लाख से अधिक रही. यह फरवरी 2024 के बाद से डीमैट अकाउंट ओपनिंग की उच्चतम दर है. मई महीने में 36 लाख और एक साल पहले यानि जून 2023 में 23.6 लाख डीमैट अकाउंट खुले थे. यह चौथा अवसर है, जब नए डीमैट खातों की संख्या 40 लाख के पार गई है. इससे पहले दिसंबर 2023, जनवरी 2024 और फरवरी 2024 में इसी तरह के माइलस्टोन हासिल किए गए थे. 

16.2 करोड़ से भी ज्यादा अकाउंट्स की संख्या

ऐसा चौथी बार हुआ है, जब एक महीने के अंदर 40 लाख से ज्यादा नए डीमैट अकाउंट खुले हैं. इससे पहले दिसंबर 2023, जनवरी 2024 और फरवरी 2024 में यह आंकड़ा पार हुआ था. इसके साथ ही अब टोटल डीमैट अकाउंट्स 16.2 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं. इसमें पिछले महीने की तुलना में 4.24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. जबकि पिछले साल की तुलना में यह 34.66 फीसदी की बढ़ोतरी है.

इस कारण बढ़े डीमैट अकाउंट्स 

मजबूत रिटर्न और बिना करेक्शन के तेजी से बढ़ता मास मार्केट नए इंवेस्टर्स को आकर्षित करता है. एनालिस्ट्स को ज्यादा डीमैट अकाउंट्स की गुंजाइश दिख रही है, जो डेवलपमेंट की उम्मीद को बनाए हुए हैं. इसके अलावा हेवी सब्स्क्राइब और अक्सर प्रीमियम पर लिस्टेड होने वाले आईपीओ भी नए इंवेस्टर्स को आकर्षित कर रहे हैं. इससे नए डीमैट अकाउंट्स खोलने को बढ़ावा मिल रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज के एनालिस्ट राजेश पाल्विया का मानना है कि बजट पीरियड के आसपास निफ्टी (Nifty) 25,000 तक पहुंच जाएगा. जबकि साल के अंत में यह 28,000 तक पहुंच सकता है.

डीमैट अकाउंट क्या है?

डीमैट अकाउंट का मतलब डिमैटेरियलाइजेशन अकाउंट होता है. यह एक बैंक अकाउंट की तरह ही होता है, जिसमें आप शेयर सर्टिफिकेट्स और अन्य सिक्योरिटीज को इलेक्ट्रॉनिक फार्म में रखते हैं. इसमें शेयर, बॉन्ड्स, गवर्नमेंट सिक्योरिटीज, म्यूचुअल फंड, इंश्योरेंस और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) जैसे इन्वेस्टमेंट को रखने की प्रक्रिया आसान हो जाती है. 18 साल की उम्र से ज्यादा का कोई भी व्यक्ति डिजिटल तरीके से डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोल सकता है. इसके लिए पैन, बैंक अकाउंट, पहचान और पते का प्रूफ होने जरूरी हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.