✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार ने फिर बनाया इतिहास, निफ्टी 24000 के पार, सेंसेक्स का भी रिकॉर्ड

शेयर बाजार ने फिर बनाया इतिहास, निफ्टी 24000 के पार, सेंसेक्स का भी रिकॉर्ड

आज लगातार चौथे दिन सेंसेक्स और निफ्टी नए शिखर पर बंद हुए. निफ्टी पहली बार 24,000 के पार जाने में कामयाब रहा. सेंसेक्स भी आज पहली बार 79,000 के पार पहुंचने में कामयाब रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार ने बजट से पहले नया रिकॉर्ड बनाया है. सेंसेक्स 568.93 अंक की तेजी के साथ 79,243.18 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 175 अंक की तेजी के साथ 24,044.50 पर बंद हुआ है. बता दें, निफ्टी का इंट्रा-डे हाई 24,087.45 और सेंसेक्स का इंट्रा-डे हाई 79396.03 है. मार्केट में आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है. वहीं, एनटीपीसी के शेयर 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है. जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, टीसीएस, कोटक बैंक के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है.

सबसे ज्यादा गिरने-चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए. इसमें भी अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultra Tech Cement) के शेयरों में सबसे अधिक 5.38 फीसदी की तेजी रही. इसके बाद एनटीपीसी (NTPC) जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और इंफोसिस (Infosys) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 2.09% से लेकर 3.16 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.
वहीं सेंसेक्स के बाकी 7 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी लर्सन एंड टुब्रो (L&T) का शेयर 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. इसके अलावा सन फार्मा (Sun Pharma), नेस्ले इंडिया (Nestle India), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर 0.16% से लेकर 0.37% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए.

2,366 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,008 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 1,529 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं 2,366 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि 113 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 300 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 26 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों ने कमाए 1.81 लाख करोड़ रुपये

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 27 जून को बढ़कर 438.83 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 26 जून को 437.02 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.81 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है. यानि निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.81 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

1 minute ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

1 hour ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

3 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

4 hours ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

1 minute ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

3 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

4 hours ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

4 hours ago